नेट ब्लाउज डिजाइन के लिए बॉलीवुड की इन डीवाज से लें इंस्पिरेशन

नेट ब्लाउज डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। मार्केट में आपको तरह-तरह के नेट ब्लाउज डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन आज हम आपके लिए सबसे फेमस नेट ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं। दीपिका से लेकर प्रिंयका तक आप इन सभी एक्ट्रेस से नेट ब्लाउज डिजाइन्स के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। साथ ही आप इनके आउटफिट को रिक्रिएट भी कर सकती हैं।
पॉन्चो स्टाइल नेट ब्लाउज डिजाइन
बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। साथ ही उन्हें कई बार साड़ी पहने हुए भी देखा गया है। इस फोटो में दीपिका पादुकोण ने न्यूड कलर की साड़ी के साथ पॉन्चो स्टाइल नेट ब्लाउज कैरी किया है।
वह इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पॉन्चो स्टाइल नेट ब्लाउज काफी फैशन ट्रेंड में रहते हैं। इसलिए अगर आप नेट ब्लाउज में कुछ यूनिकनेस जोड़ना चाहती हैं तो आप भी दीपिका की तरह किसी सिंपल साड़ी के साथ इस तरह का नेट ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस नेट ब्लाउज डिजाइन को और भी खूबसूरत बनाता है इसके बॉर्डर पर लगे गोल्डन फ्लावर। आप किसी इवेंट में सिंपल साड़ी के साथ पॉन्चो स्टाइल नेट ब्लाउज पहन सकती हैं।
बोट नेक नेट ब्लाउज डिजाइन
बोट नेक नेट ब्लाउज डिजाइन साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही यह कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। आप इस लुक के लिए इलियाना डी'क्रूज़ से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इलियाना ने पर्पल साड़ी के साथ शीर फैब्रिक बोट नेक ब्लाउज पहना है, जिस पर पूरी तरह से स्टोन से वर्क किया गया है। आप भी किसी वेडिंग पार्टी में बोट नेक नेट ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। साथ ही इस तरह के नेट ब्लाउज को आपको अपनी वॉर्डरोब में भी जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:अंकिता लोखंडे से लें बेस्ट ब्लाउज डिजाइन इंस्पिरेशन
हाई-नेक नेट ब्लाउज डिजाइन
प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक हर लुक में ग्लैमरस दिखती हैं। आप भी प्रियंका चोपड़ा से नेट ब्लाउज डिजाइन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक बॉर्डर एंब्रॉयडरी के साथ प्लीटेड नेकलाइन वाला हाई-नेक नेट ब्लाउज पहना है।
इस तरह के नेट ब्लाउज देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। आप सिंपल साड़ी के साथ हाई-नेक नेट ब्लाउज पहन सकती हैं। साथ ही इसके साथ आपको सिंपल मेकअप लुक रखना चाहिए। साथ ही अब आपको हाई-नेक नेट ब्लाउज को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:अंकिता लोखंडे की इन साड़ियों से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन, दिखें और भी ज्यादा स्टाइलिश
शीर योक नेट ब्लाउज डिजाइन
कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी स्टाइलिंग के लिए भी फेमस हैं। उन्हें ज्यादातर साड़ी पहने हुए देखा गया है। साथ ही वह ट्रेडिशनल लुक के लिए गोल भी सेट कर रही हैं। आप भी उनसे नेट ब्लाउज डिजाइन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस फोटो में कंगना रनौत ने फाल्गुनी और शेन पीकॉक की मिडनाइट ब्लू साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी में वह अपने फैशन सेंस को बखूबी दिखा रही हैं। उन्होंने इसे परफेक्ट रेट्रो हेयर, डेवी मेकअप और नॉर्मल स्टड की एक जोड़ी के साथ कंप्लीट किया। आप भी कंगना के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।