Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:10 AM IST

देबिना बनर्जी को करती हैं पसंद तो देखें उनके यह स्टाइलिश लुक्स

रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभा चुकी देबिना बनर्जी बेहद स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। जो महिला खुद को एक ही स्टाइल में बांधकर नहीं रखना चाहती, वह देबिना के वार्डरोब से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
Updated:- 2020-07-09, 18:14 IST
actress debina bonnerjee fashion

छोटे परदे की सीता यानी देबिना बनर्जी को आखिर कौन नहीं जानता। देबिना टीवी जगत का एक जाना माना नाम है। वह रामायण, चिड़ियाघर, नच बलिए 6, संतोषी मां, जैसे कई बेहतरीन सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह सब टीवी के सीरियल अलादीन-नाम तो सुना होगा में नेगेटिव किरदार में नजर आई थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह बहुत अधिक एपिसोड में नहीं कर पाईं। इतना ही नहीं, फिल्म खामोशियां में देबिना गेस्ट अपीयरेंस में थीं। देबिना बनर्जी एक ऐसी अदाकारा हैं, जिन्हें आपने कई डिफरेंट शेड्स के रोल में देखा है। यूं तो परदे पर देबिना हमेशा खुद रोल की जरूरत के अनुसार स्टाइल करती हैं। लेकिन रियल लाइफ में वह अपने स्टाइल को लेकर काफी वर्सेटाइल हैं। वह वेस्टर्न ड्रेसेस से लेकर इंडियन ड्रेसेस पहनना काफी पसंद करती हैं। इसलिए जो भी महिला खुद को सिर्फ एक ही स्टाइल में बांधकर नहीं रखना चाहती, वह देबिना के वार्डरोब से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको देबिना बनर्जी के कुछ बेहतरीन स्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं-

पहला लुक

debina bonnerjee stylish looks inside

देबिना का यह लुक केजुअल है। अगर आप घर पर हैं और कुछ कंफर्टेबल व सूदिंग पहनना चाहती हैं तो देबिना का यह लुक आपको जरूर अच्छा लगेगा। इस लुक में देबिना ने व्हाइट कलर का प्लेन सूट पहना है। इस प्लेन सूट के बॉटम पर ब्लू बार्डर है। साथ ही देबिना ने ब्लू कलर की प्रिंटेड चुनरी को सूट के साथ टीमअप किया है। देबिना का मेकअप नेचुरल है और उन्होंने हेयर्स को पोनीटेल स्टाइल किया है।

इसे भी पढ़ें: ऑफ शोल्डर ड्रेस और शूज़ की शौक़ीन हैं देबिना बैनर्जी, पर्सनालिटी की तरह है स्टाइल स्टेटमेंट भी

दूसरा लुक

actress debina bonnerjee stylish looks inside

इस लुक में देबिना ने पिंक कलर की फुलस्लीव्स टीशर्ट पहनी है, जिसे उन्होंने बॉटम से फोल्ड किया है। वहीं इसके साथ देबिना ने ब्लू कलर के शार्ट्स को टीमअप किया है। नेचुरल लुक और ओपन हेयर्स में देबिना यकीनन काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं।

तीसरा लुक

tv actress debina bonnerjee stylish looks inside

इस लुक में देबिना ने येलो कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है। इस स्लीवलेस आउटफिट के उपर बेहद खूबसूरती से प्रिंट किया गया है। वहीं इसके साथ देबिना ने ब्राउन कलर के पम्पस पहने हैं। नेचुरल मेकअप और ओपन हेयर्स से देबिना ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 

चौथा लुक

debina bonnerjee stylish fashion inside

देबिना का यह इंडियन लुक यकीनन काफी एलीगेंट और क्लासी है। इस लुक में देबिना ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, बस बार्डर पर लाइट गोल्डन कलर को खूबसूरती के साथ शामिल किया गया है। इसके साथ देबिना ने मैचिंग व्हाइट कलर का स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है। एसेसरीज में देबिना ने स्टड पहने हैं। नेचुरल मेकअप और ओपन हेयर्स में देबिना का लुक बेहद एलीगेंट लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को दुर्गा की तरह स्‍ट्रॉग और बोल्‍ड होना चाहिए –देबिना बैनर्जी

 


पांचवां लुक

debina bonnerjee stylish inside

अगर आप अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो देबिना का यह स्टाइल आपको अच्छा लगेगा। इस लुक में देबिना ने ट्यूब स्टाइल टॉप पहना है, जिसके उपर पिंक कलर का फ्लोरल पिं्रट इसे और भी स्टाइलिश बना रहा है। इसके साथ देबिना ने व्हाइट पैंट और ट्रांसपेरेंट हील्स को टीमअप किया है। वहीं एसेसरीज में देबिना ने व्हाइट एंड पिंक कलर के लॉन्ग ईयररिंग्स कैरी किए हैं। मेकअप में देबिना ने पिंक लिप्स लुक रखा है।

आपको देबिना का कौन सा स्टाइल सबसे अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए विजिट करतीं रहें Herzindagi।

Image Credit:(@debinabon) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।