बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ग्रीन फ्लोरल साड़ी को बनाएं वार्डरोब का हिस्सा

अगर आप समर्स में इंडियन वियर साड़ी पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ग्रीन फ्लोरल साड़ी पहन सकती हैं।
Updated:- 2020-06-21, 13:00 IST
actresses green floral saree looks fashion tips

समर्स में हर महिला कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जिसमें वह देखने में खूबसूरत भी लगे और वह पहनने में भी काफी कंफर्टेबल हो। इस स्थिति में अधिकतर महिलाएं वेस्टर्न वियर को समर्स में अधिक प्राथमिकता देती है। यकीनन वेस्टर्न वियर में आप काफी स्टाइलिश दिख सकती हैं, लेकिन इंडियन वियर का अपना एक अलग ही चार्म होता है। खासतौर से साड़ी में तो हर महिला बेहद खूबसूरत नजर आती है। यूं तो अधिकतर महिलाएं अपने वार्डरोब में साड़ी को जगह देती ही हैं, लेकिन अगर आप समर्स के लिए एक खूबसूरत साड़ी की तलाश कर रही हैं तो फ्लोरल साड़ी पहनना एक अच्छा आईडिया हो सकता है।

ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो फ्लोरल साड़ी को अपने लुक का हिस्सा बना चुकी हैं। इसमें भी ग्रीन फ्लोरल साड़ी की बात ही एक अलग है। आमतौर पर फ्लोरल साड़ी में महिलाएं पिंक, व्हाइट या येलो कल पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। पर अगर आप एक डिफरेंट स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप ग्रीन फ्लोरल साड़ी को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं। तो चलिए आज हम आपको अलग-अलग बॉलीवुड एक्ट्रेस के ग्रीन फ्लोरल साडी लुक्स दिखा रहे हैं। आप इनसे आईडिया लेकर अपना वाडरोब अपडेट कर सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: साड़ी में दिखना है स्टाइलिश, तो अलग अंदाज में करें इसे ड्रेप

अनुष्का शर्मा

actresses green floral saree looks inside

क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का अक्सर अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंटल करती हुई नजर आती हैं। वैसे अनुष्का के वार्डरोब में आपको इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर देखने को मिल जाएंगे। इस लुक में अनुष्का ने सब्यसाजी द्वारा डिजाइन की हुई पेस्टल ग्रीन कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी है। इस शिफॉन साड़ी में बार्डर पर गोटा वर्क किया गया है, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं इसके साथ अनुष्का ने पोल्की कुंदन बिग चांदबाली पहनी हैं। वहीं मेकअप को अनुष्का ने सटल रखा है और हेयर्स में मैसी बन बनाया है।

 

आलिया भट्ट

actresses green floral saree looks inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने ग्रीन फ्लोरल साड़ी को एक बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में पहना है और किसी भी यंग गर्ल को उनका यह लुक बेहद अच्छा लगेगा। इस लुक में आलिया ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई येलो ग्रीन फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनी है। साड़ी का रफल्स लुक इसे और भी खास बना रहा है। वहीं इसके साथ आलिया ने स्लीवलेस डीप बैक ब्लाउज टीमअप किया है। वहीं एसेसरीज में आलिया ने बिग ईयररिंग्स कैरी किए है। वहीं लाइट मेकअप और पोनीटेल लुक में आलिया बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें: साड़ी के साथ ब्लाउज़ पहनने का फैशन हो चुका है पुराना

सोनम कपूर

actresses green floral saree looks inside

सोनम कपूर को यूं ही बॉलीवुड की स्टाइल डीवा नहीं कहा जाता। सोनम का सच में हर स्टाइल बेहद यूनिक होता है। इस लुक में भी सोनम ने फ्लोरल लुक को बेहद खूबसूरती के साथ कैरी किया है। houseofmasaba ब्रांड की इस ऑलिव ग्रीन फ्लोरल साड़ी के साथ सोनम ने फुल स्लीव्स ब्लाउज को टीमअप किया है। इसके साथ सोनम ने silverstreakstore ब्रांड की ज्वैलरी और बैग को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। वहीं मेकअप में सोनम ने kohl eye makeup किया है और हेयर्स को ओपन लुक दिया है। सोनम के इस लुक को rheakapoor ने स्टाइल किया है।

हमें कमेंट सेक्शन में यह जरूर बताइएगा कि आपको किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का लुक सबसे अच्छा लगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@anushkasharma,sonamkapoor,aliaabhatt,Insta)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।