बी टाउन में एक बार फिर से एक्ट्रेसेस छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं। लंबे समय तक घरों में कैद होने के बाद अब जब कुछ हद तक बाहर जाने की अनुमति मिली है तो बॉलीवुड दीवाज़ उस आजादी को पूरी तरह भुनाना चाहती हैं। अनन्या पांडे से लेकर हिना खान तक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको वेकेशन पिक्चर्स मिल जाएंगी। इन तस्वीरों में दीवाज सिर्फ अपने रिलैक्सिंग मूड में अपने आउटफिट से ही गर्ल्स को इंस्पायर नहीं किया, बल्कि अपने ब्यूटी लुक्स को भी फ्लॉन्ट किया। उन्होंने हॉलिडे लुक में यह दिखाया कि किस तरह लेस इज मोर का फंडा वेकेशन ब्यूटी के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप भी वेकेशन पर जाने का मन बना रही हैं और वहां पर अपने स्टाइल और मेकअप लुक्स से परफेक्ट पिक्चर्स क्लिक करना चाहती हैं तो ऐसे में आप पहले बॉलीवुड दीवाज के इन लुक्स को देख सकती हैं-
अनन्या पांडे
इस लुक में अनन्या पांडे ने अपने मोनोक्रोमेटिक आउटफिट के साथ हैट पहनी है। वहीं मेकअप की जगह उन्होंने अपनी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट किया है। हालांकि सन प्रोटेक्शन के लिए अनन्या ने एसपीएफ लगाया है। नो मेकअप और ओपन हेयर विद हैट में उनका बीच लुक एकदम परफेक्ट लग रहा है।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के वेकेशन लुक की बात हो तो उन्होंने इसे बेहद ही लाइट व नेचुरल रखा है। ग्रीन मोनोक्रोमेटिक आउटफिट के साथ मलाइका ने काजल, पिंक ब्लश और पिंक लिप ग्लॉस लगाया है। वहीं अपने लुक को कॉम्पलीमेंट देने के लिए मलाइका ने ब्लैक नेल पेंट और एम लेटर का नेकपीस भी कैरी किया है।
इसे जरूर पढ़े: Blouse Designs: एक्ट्रेस हेली शाह के ग्लैमरस ब्लाउज डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं न्यू ब्राइड्स
करिश्मा कपूर
अगर आप वेकेशन में लाइट मेकअप में भी अपना एक स्टाइल स्टेंटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको करिश्मा का यह लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में करिश्मा ने केजुअल आउटफिट के साथ बिग साइज गॉगल्स और रेड लिप्स लुक रखा है, जो बेहद ही ब्यूटीफुल लग रहा है। आप भी इस तरह बोल्ड लिपस्टिक के जरिए एक स्टाइलिश हॉलिडे लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़े: हल्दी और मेहंदी फंक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस की फ्लोरल साड़ी से लें इंस्पिरेशन
दिशा पाटनी
वेकेशन पर दिशा पाटनी का नेचुरल लुक भी काफी ब्यूटीफुल लग रहा है। इस लुक में दिशा ने मेकअप को स्किप किया है और सन प्रोटेक्शन के लिए सनस्क्रीन अप्लाई किया है। हेयर्स को उन्होंने ओपन ही रखा है। एक प्यारी सी स्माइल उनके हॉलिडे लुक व पिक्चर को एकदम परफेक्ट बना रही है।
Recommended Video
हिना खान
एक्ट्रेस हिना खान हमेशा ही अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करती हैं। उनका हॉलिडे लुक भी कुछ ऐसा ही है। इस लुक में हिना ने बिकिनी के साथ केप कैरी किया है। वहीं मेकअप को उन्होंने बेहद लाइट रखा है। व्हाइट कैट आई गॉगल्स के अलावा हिना ने पिंक ग्लॉस अप्लाई किया है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
आपको किस बॉलीवुड एक्ट्रेस का वेकेशन लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram