Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस के यह रफल साड़ी लुक वेडिंग फंक्शन के लिए हैं एकदम परफेक्ट

अगर आप वेडिंग सीजन में साड़ी को एक ट्विस्ट के साथ पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन रफल साड़ी लुक्स को देख सकती हैं।
Updated:- 2020-12-15, 12:34 IST
deepika hair main

जब किसी खास की वेडिंग में जाना होता है तो हर महिला की यही इच्छा होती है कि उसका स्टाइल एकदम खास हो। इसके लिए हो सकता है कि आप मार्केट में महंगे-महंगे आउटफिट भी खरीदें। अगर इस बार भी आपको अपने दोस्त या रिश्तेदार की शादी में जाना है और आप अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करना चाहती हैं तो ऐसे में रफल साड़ी पहनना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। आमतौर पर लड़कियों को लगता है कि साड़ी में उनका लुक बोरिंग लगता है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप इंडियन वियर साड़ी को एक ट्विस्ट के साथ पहनना चाहती हैं तो ऐसे में रफल साड़ी पहनना यकीनन एक स्टाइलिश ऑप्शन है। वैसे रफल साड़ी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के वार्डरोब व लुक्स का भी हिस्सा रह चुकी है। ऐसे में अगर आप चाहें तो उनके लुक से इंस्पायर होकर अपना खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के रफल साड़ी लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

सोनाक्षी सिन्हा

 deepika hair inside !

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का यह रफल साड़ी लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग है। आप सोनाक्षी के इस लुक को सगाई से लेकर वेडिंग फंक्शन में आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस लुक में सोनाक्षी ने अर्पित मेहता द्वारा डिजाइन की हुई पिंक कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिसे बॉटम से रफल लुक दिया गया है। इस लाइट पिंक कलर की साड़ी पर बेहद खूबसूरत मोटिफ हैं। इसके साथ सोनाक्षी ने स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है। वहीं एसेसरीज में सोनाक्षी ने चांदबाली ईयररिंग्स और बैंगल्स कैरी किए। मेकअप में सोनाक्षी ने मैट पिंक लिपस्टिक और व्हाइट स्टोन बिन्दी लगाई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्रॉप टॉप को बनाना है वार्डरोब का हिस्सा तो पहलें देखें बॉलीवुड एक्ट्रेस के यह लुक्स

आलिया भट्ट

 deepika hair inside

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का यह रफल साड़ी लुक यकीनन बेहद ही स्टाइलिश है। इस लुक में आलिया ने सब्यसाजी द्वारा डिजाइन की गई ग्रीन कलर की रफल साड़ी को कैरी किया है। इसमें बेहद खूबसूरत प्रिंट्स को यूज किया गया है। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए आलिया ने ग्रीन रफल साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज को टीमअप किया है। एसेसरीज में आलिया ने लॉन्ग स्टेटमेंट ईयररिंग्स को कैरी किया है और मेकअप को बेहद ही लाइट रखा है। हेयर्स में आलिया ने मिडिल पार्टिंग पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाया है।

इसे जरूर पढ़ें: व्हाइट आउटफिट पहनते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां

 

माधुरी दीक्षित

 deepika hair inside

अगर आप रफल लुक को एक एलीगेंस के साथ कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप माधुरी दीक्षित के इस लुक को देख सकती हैं। इस लुक में माधुरी ने बेज कलर की शीयर साड़ी को कैरी किया है, जिस पर फ्लोरल मोटिफ का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इस साड़ी के बार्डर को रफल लुक दिया गया है। इस रफल साड़ी के साथ माधुरी दीक्षित ने स्लीवलेस ब्लउज को टीमअप किया है। मेकअप में उन्होंने रेड लिपस्टिक कैरी की है, जो उन पर बेहद अच्छी लग रही है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।