बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के सिर्फ एक्टिंग स्किल्स ही दर्शकों को प्रभावित नहीं करते, बल्कि उनका स्टाइलिंग सेंस भी काफी इंस्पायरिंग है। खुद को एक एलीगेंट और स्टाइलिश तरीके से किस तरह कैरी किया जाए, इसका एक बेहतरीन उदाहरण काजोल पेश करती हैं। चाहे बात इंडियन वियर की हो या फिर वेस्टर्न वियर की, वह हमेशा ही एक बेहद ग्रेसफुल अंदाज में नजर आती हैं। ऐसे में 45 प्लस महिलाएं खुद को स्टाइल करने के लिए काजोल के लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। दरअसल, बढ़ती उम्र में आपको अपने स्टाइल को बेहद ग्रेसफुली कैरी करना होता है, तभी आप अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगा पाती हैं। हालांकि 45 की उम्र तक आते-आते अधिकतर महिलाएं सिर्फ एक ही तरह के आउटफिट या स्टाइल में खुद को सिमेटकर रख देती हैं। वह अपने लुक्स से एक्सपेरिमेंट करने से बचती हैं। उन्हें लगता है कि इस तरह वह बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगेंगी। अगर आपकी उम्र भी 45 के पार है और आप भी कुछ ऐसी ही सोच रखती हैं तो आज हम आपके साथ काजोल देवगन के कुछ डिफरेंट लुक्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपके लिए अपने वार्डरोब का मेकओवर करना आसान हो जाएगा-
ब्लैक आउटफिट लुक
इस लुक में काजोल ने ब्लैक हाईनेक फुल स्लीव्स टॉप पहना है, जिसे बॉटम से एसिमैट्रीकल पेपलम लुक दिया गया है। इसके साथ काजोल ने डीप रेड लिप्स लुक रखा है। आप भी काजोल की तरह एक स्टाइलिश टॉप पहन सकती हैं। केजुअल्स में आप इस टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस को टीमअप करें। वहीं मेकअप को आप ओकेजन के अनुसार सलेक्ट करें। आप कॉफी ब्राउन लिपस्टिक से लेकर पिंक व रेड लिप कलर चुन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखना है स्टाइलिश तो उनके इन लुक्स से लें आईडियाज
ब्लू सूट लुक
इस लुक में काजोल ने ब्लू कलर के सूट को पहना है, जिस पर आइवरी कलर की फ्लोरल एंब्रायडरी की गई है। इसके साथ काजोल ने स्मॉल हूप्स और पिंक लिप्स लुक रखा है। आप भी केजुअल्स से लेकर गेट टू गेदर में काजोल के इस सूट लुक को कॉपी कर सकती हैं। हालांकि आप ईयररिंग्स में हूप्स की जगह लॉन्ग स्टाइलिश स्टेटमेंट ईयररिंग्स या झूमका व चांदबाली ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: डे वेडिंग में अपने लुक को दें ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस टच, पहनें अनाइता शाह की डिजाइन के ये आउटफिट्स
रेड साड़ी लुक
काजोल का यह रेड साड़ी लुक यकीनन काफी इंस्पायरिंग है। इस लुक में काजोल ने प्लेन रेड साड़ी को कैरी किया है। जिसे उन्होंने स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। वहीं मेकअप में काजोल ने हैवी चोकर विद झूमका पहना है। आप काजोल की इस रेड साड़ी को कई डिफरेंट तरीके से पहन सकती हैं। मसलन, आप प्लेन साड़ी के साथ हैवी एंब्रायडिड ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इससे आपको एक हैवी पार्टी लुक मिलेगा। वहीं एसेसरीज में चांदबाली से लेकर लॉन्ग स्टेटमेंट नेकपीस स्टाइल किया जा सकता है। मेकअप में भी आप अपनी स्किन टोन के अनुसार रेड लिपस्टिक के डिफरेंट शेड्स अप्लाई कर सकती हैं।
Recommended Video
टॉप विद स्कर्ट लुक
अगर आप अपने लुक में एक स्टाइलिश चेंज चाहती हैं तो काजोल का यह लुक देखें। इस लुक में काजोल ने व्हाइट एंड ब्लैक स्ट्राइप्स हाईनेक फुल स्लीव्स टॉप के साथ स्टाइलिश ब्लैक टॉप को स्टाइल किया है। वहीं मेकअप को काजोल ने रेड लिप्स लुक दिया है। आप अगर चाहें तो ऑफ शोल्डर टॉप या फिर व्हाइट टॉप के साथ इस तरह की स्टाइलिश ब्लैक स्कर्ट को टीमअप कर सकती हैं।
आपको काजोल देवगन का कौन सा लुक सबसे अधिक अच्छा व इंस्पायरिंग लगा, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram