फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस जान्हवी ने बेहद कम समय में परदे पर कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं। कारगिल गर्ल में भी उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया। वैसे जान्हवी सिर्फ अपनी एक्टिंग के जरिए ही नहीं, बल्कि अपने लुक्स के कारण भी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं। जान्हवी के वार्डरोब में आपको वैसे तो लहंगे से लेकर पैंट सूट आदि कई तरह के आउटफिट मिलेंगे। लेकिन इन सभी आउटफिट्स में वह रेड कलर को काफी पसंद करती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बोनी कपूर की लाडली जान्हवी को रेड कलर काफी पसंद है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बताता है। जान्हवी साड़ी से लेकर शार्ट ड्रेसेस में रेड कलर को अपने लुक का हिस्सा बना चुकी है। ऐसे में अगर आप भी अपने वार्डरोब में रेड कलर को एक स्टाइलिश अंदाज में शामिल करना चाहती हैं तो ऐसे में जान्हवी के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-
रेड साड़ी लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी एक नहीं, बल्कि कई बार साड़ी में रेड कलर को कैरी कर चुकी हैं। इस लुक में जान्हवी ने रेड कलर की साड़ी पहनी हैं, जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर का स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है। इस ब्लाउज में गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया है। इस साड़ी के साथ जान्हवी ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए हैं। वहीं मेकअप में जान्हवी ने ग्लॉसी लिप लुक रखा है और हेयर्स को साइड पार्टिंग के साथ वेव्स लुक दिया है।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में हो रही है ड्राई स्किन तो इन 5 ग्लिसरीन हैक्स से मिलेगी राहत
रेड गाउन लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का यह रेड गाउन लुक बेहद ही एलीगेंट है। इस लुक में जान्हवी ने ट्यूब स्टाइल रेड कलर का सीक्वेंस गाउन पहना है। जिसके साथ उन्होंने स्टड टीमअप किए है। वहीं मेकअप में जान्हवी ने रेड लिप्स और बन हेयरस्टाइल बनाया है।
रेड सीक्वेंस ड्रेस
अगर आप नाइट पार्टी के लिए एक स्टाइलिश रेड आउटफिट की तलाश में हैं तो आपको जान्हवी का यह लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में जान्हवी ने वन स्लीव्स आउटफिट को कैरी किया है। इस सीक्वेंस आउटफिट में वन साइड हाई स्लिट लुक दिया गया है। जान्हवी ने इस आउटफिट के साथ मैचिंग सीक्वेंस बेल्ट भी कैरी की है। वहीं मेकअप को उन्होंने बेहद लाइट रखा है। लाइट पिंक लिप ग्लॉस और सॉफ्ट स्मोकी आईज में जान्हवी में बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आप भी जल्द बनने वाली हैं दुल्हन, तो सारा अली खान से लें वेडिंग ड्रेस इंस्पिरेशन
रेड वन पीस ड्रेस
इस लुक में जान्हवी ने रेड कलर की वन पीस ड्रेस पहनी है। इस नी लेंथ आउटफिट को बैक स्लिट लुक दिया गया है। वहीं आउटफिट के बॉटम पर गोल्डन थ्रेड से फ्लोरल पैटर्न बनाया गया है, जो इसे बेहद ग्रेसफुल लुक दे रहा है। वहीं इस आउटफिट के साथ जान्हवी ने विंग्ड लाइनर और मैट लिप्स लुक रखा है। हेयर्स को उन्होंने ओपन ही रखा है।
रेड विद गोल्डन लहंगा
अगर आप सिर्फ रेड कलर नहीं कैरी करना चाहतीं तो ऐसे में आप इसे गोल्डन कलर के साथ टीमअप करके पहन सकती हैं। इस लुक में जान्हवी ने भी गोल्डन कलर का सीक्वेंस लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ जान्हवी ने मैचिंग सीक्वेंस प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज टीमअप किया है। अपने लुक को खास बनाने के लिए जान्हवी ने रेड कलर की चुनरी कैरी की है। इस चुनरी के बार्डर पर गोल्डन सीक्वेंस पट्टी का इस्तेमाल किया गया है। वहीं मेकअप में जान्हवी ने मोनोक्रोम लुक रखा है। लाइट पिंक लिपस्टिक उन्हें एक रिफ्रेशिंग लुक दे रही हैं। वहीं एसेसरीज में जान्हवी ने लॉन्ग ईयररिंग्स पहने हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram