herzindagi
Summer outfit tips

गर्मी के मौसम में रहना है कूल तो अपनाएं कपड़ों से जुड़े 3 हैक्स

गर्मी में आपको इस तरह के कपड़ों को चूज करना चाहिए। जो लाइट हो और उन्हें पहनने के बाद आपको घुटन महसूस ना हो। 
Editorial
Updated:- 2023-05-10, 18:11 IST

गर्मी के उमस भरे मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए हमें काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन अगर कूल लगना है तो इतनी मेहनत तो करनी पड़ेगी। ऐसे में आपको उन कपड़ों का चयन करना होगा। जिसको पहनने में आप कंफर्टेबल फील करें साथ ही आपको घुटन महसूस ना हो। लिनन, कॉटन और रेयॉन गर्मी के लिए अच्छे फेब्रिक होते हैं। इस तरह के कपड़ों में आपको गर्मी भी कम लगेगी। आप इसके लिए पेस्टल कलर चूज कर सकती हैं।

स्कर्ट

Skirt style

गर्मी का मौसम आते ही लड़कियां शॉर्ट स्कर्ट पहनना पसंद करती हैं। स्लिट हो या लॉन्ग स्कर्ट सबका अपना अलग-अलग लुक होता है। ये पूरी तरह से आप के ऊपर निर्भर होता है कि इसे आप किस तरह से पहन सकती हैं। लॉन्ग स्कर्ट को शर्ट या क्रॉप टॉप के साथ या फिर शॉर्ट स्कर्ट को ट्यूब टॉप के साथ।

अगर आप ऑफिस लुक के हिसाब से इसे पहनने का ट्राई कर रही हैं तो इसके लिए आप फॉर्मल शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहन सकती हैं साथ में स्नीकर्स या हील्स पेयर कर सकती हैं।

टिप्स: इस तरह की जीन्स आपको ऑनलाइन या मार्केट में कम दामों पर आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Summer Wardrobe Essentials: गर्मियों के मौसम में दिखना है कूल तो इन 5 स्‍टाइल टिप्‍स को न करें नजरअंदाज

डंगरी

Dangri

कुछ समय से डंगरी का फैशन काफी चलन में है। कॉलेज गर्ल्स को खासकर इस तरह के कपड़े पहनना पसंद होता है। ये काफी कूल लुक देते हैं साथ ही गर्मी के मौसम में आपको परेशान होने से बचाते हैं। इसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। शॉर्ट, नी लेंथ या फुल लेंथ डंगरी जो भी आपको पसंद है उसे पहन सकती हैं।

इसके साथ आप वाइट स्नीकर्स पहने। इससे आपका लुक और क्लासी नजर आएगा। अगर आप किसी पार्टी के लिए इसे पहन रही हैं तो इसके कलर के हिसाब से कॉन्ट्रास्ट करके हील्स भी पहन सकती हैं।

टिप्स: इसमें आपको हर तरह के कलर और डिजाइन मिल जाएंगे। जिसको आप अपने डे के हिसाब से खरीद सकती हैं।

फ्लोरल फ्रॉक ड्रेस

Frok dress

फ्लोरल फ्रॉक ड्रेस वैसे तो बीच वेकेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये काफी आरामदायक होती है। इस तरह की ड्रेस आप कॉटन कपड़े में खरीद सकती हैं। जिसको पहनकर आप काफी फ्रेश फील करेंगी। ये पसीने को सोख लेती है और आपको चिपचिपा महसूस नहीं होने नहीं देती है। इसे आप लॉन्ग में भी ले सकती हैं और शॉर्ट में भी। इसके साथ शूज पेयर कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस पहनने के बाद काफी कूल और स्टाइलिश लुक देती है।

इसे भी पढ़ें: Summer Style: पलक तिवारी के 5 समर लुक्स जिन्हें आप भी कर सकती हैं ट्राई

आपको भी गर्मी में कूल रहना है तो ड्रेस के इन ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं और अपनी राय हमारे कमेंट सेक्शन पर शेयर कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra/ Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।