herzindagi
summer outfits ideas

Summer Style: पलक तिवारी के 5 समर लुक्स जिन्हें आप भी कर सकती हैं ट्राई

पलक तिवारी के समर लुक आजकल काफी ट्रेंडी हो रहे हैं। अगर आप चाहें तो गर्मी के सीजन में इन्हें ट्राई कर सकती हैं, जिसमें आप काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश लगेंगी।
Editorial
Updated:- 2023-04-24, 13:17 IST

गर्मी का सीजन आते ही हर लड़की एक ही चीज सोचती है। ऐसा क्या खरीदा जाए जिसमें गर्मी कम लगे और वो कम्फर्टबल भी रहे। जिसके लिए वो ऑनलाइन और ऑफलाइन कई सारे ऑप्शन सर्च करती है। अगर आप भी आरामदायक कपड़ों के ऑप्शन सर्च कर रही हैं तो एक बार इन लुक्स पर नजर जरूर डालें ताकि आप भी ट्रेंडिंग और स्टाइलिश कपड़े खरीद सकें।

डेनिम विन

Summer denim outfit

हॉलिडे या फिर किसी गेट-टूगेदर जाने से पहले अच्छे से रेडी होना तो बनता है। ऐसे में आप पलक तिवारी की तरह व्हाइट हाई वेस्ट जींस और व्हाइट क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। आप चाहें तो डेनिम शॉट्स को भी पहन सकती हैं जिनको आप स्नीकर के साथ पेयर कर सकती हैं। यह कहीं भी जाने के लिए काफी कम्फर्टबल होते हैं।

फ्लोरल प्रिंट पार्टी ड्रेस

Summer season Dress

जब कम्फर्ट की बात आती है तो हर कोई फ्लोरल प्रिंट पार्टी ड्रेस की ओर जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये काफी सूदिंग दिखाई देती हैं। इसी के साथ इसको कैरी करने में समय भी ज्यादा नहीं लगता है। आप चाहें तो इसे फंकी स्नीकर्स के साथ पेयर कर सकती हैं। ये लुक वेकेशन के लिए काफी अच्छा है।

इसे भी पढ़ें: समर में डिफरेंट लुक पाने के लिए हुमा कुरैशी के इन लुक्स से लें आईडियाज

चेक लव

अगर आपको चेक प्रिंट पसंद है तो आप भी पलक तिवारी की तरह चेकर्ड फिटेड शॉर्ट स्कर्टऔरक्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। क्रॉप टॉप सीजन में काफी हॉट लुक देते हैं। आप चाहें तो इसे आप जींस, स्कर्ट, या फिर शॉट्स के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप शूज या फिर बूट्स ट्राई कर सकती हैं।

डेट नाइट पार्टी ड्रेस

गर्मी आने का मतलब यह नहीं है कि आप सिर्फ प्रिंटेड या फिर जींस ही कैरी कर सकती हैं। पार्टी के लिए आप अच्छी और कम्फर्टेबल बॉडीकोन ड्रेस पहन सकती हैं। जिसके बाद पार्टी का तापमान अपने-आप बढ़ता चला जाएगा। इसको आप हाई हील्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Summer Fashion : दिखना चाहती हैं कूल और स्टाइलिश तो चुनें इस तरह के कलर पैटर्न्स

बीच वियर ड्रेस

Beach wear dress

अगर आप गर्मी के मौसम में बीच पर छुट्टियां बिताने जा रहे हैं तो ऐसे में आप पलक का ये स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। जिसके लिए आप हॉल्टरनेक ड्रेस अपने बैग में कैरी कर सकती हैं। ये स्टफ आपको लोकल मार्केट या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। अगर नहीं मिलता तो आप अपने टेलर की मदद से ये ड्रेस सिलवा सकती हैं। नए हनीमून कपल के लिए पलक का यह वेकेशन लुक काफी ट्रेंडी और स्टनिंग है तो ऐसे में इसे एक बार ट्राई करना तो बनता है।

यह विडियो भी देखें

इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए यह समर लुक पसंद आए हो तो इन्हें ट्राई करना ना भूले और अपनी राय हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।