सूट, साड़ी और घाघरा चोली: हर राज्य की इन पारंपरिक पोशाकों में झलकती है भारत की समृद्ध संस्कृति

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। हमारा देश सिर्फ भाषाओं, खानपान और त्योहारों की विविधताओं के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की पारंपरिक पोशाकों के लिए भी जाना जाता है। भारत में हर राज्य की अपनी अलग पहचान है। यह पहचान वहां के कपड़ों में भी साफ दिखाई देती है। कहीं कलरफुल कढ़ाई वाले कपड़े पहनते जाते हैं, तो कहीं रेशम की साड़ियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं।
वहीं, कुछ पोशाकें तो मौसम को ध्यान में रखकर भी बनाई गई हैं, जबकि कुछ खास समुदायों और परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। यही वजह है कि भारत की पारंपरिक ड्रेसेज सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि वहां के इतिहास, संस्कृति और रहन-शहन की कहानी भी सुनाती हैं। हम आपको देश के अलग-अलग राज्यों की कुछ ऐसी फेमस पारंपरिक पोशाकों के बारे में बता रहे हैं।
महाराष्ट्र की नौवारी साड़ी
महाराष्ट्र की पारंपरिक पोशाकों की बात करें तो यहां की नौवारी साड़ी लगभग नौ गज लंबी होती है। इसे पहनने का तरीका नॉर्मल साड़ी से थोड़ा अलग होता है। जब इसे पहना जाता है तो यह धोती जैसी दिखाई देती है। त्योहारों और खास मौकों पर महाराष्ट्र में ये साड़ी जरूर से पहनी जाती है।
-1783757954280.jpg)
कश्मीर का फेरन
कश्मीर में सर्दियां काफी कड़ी होती हैं। ऐसे में यहां के लोग लंबे और ढीले ऊनी कपड़े पहनते हैं। इन्हें फेरन कहा जाता है। इसे पहनने से ठंड से बचाव होता है। पारंपरिक तौर पर लोग इसके अंदर कांगड़ी भी रखते हैं, जिससे शरीर को गर्मी मिलती है। आज भी फेरन कश्मीर की पहचान है।
यह भी पढ़ें- जैसलमेर में कहां मिलेगी सबसे सस्ती राजपूती पोशाक, जानें कौन सा बाजार है बेस्ट
नागालैंड का नागा शॉल
नागालैंड का नागा शॉल सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति और पहचान का हिस्सा भी है। इन शॉल पर बने रंग और डिजाइन अलग-अलग समुदायों और परंपराओं को दिखाने का काम करते हैं। यही वजह है कि नागा शॉल को बहुत ही स्पेशल माना जाता है।
View this post on Instagram
राजस्थान की राजपूती ड्रेस
ये तो आप सभी जानती हैं कि राजस्थान अपने रंगों और शाही परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां की राजपूती ड्रेस में घाघरा, कुर्ती, ओढ़नी और सुंदर कढ़ाई का काम देखने को मिलता है। गोटा-पट्टी और चमकीले रंग इस पोशाक की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। जो भी यहां आता है, इन कपड़ों की खरीदारी करके ही जाता है।
-1783757964827.jpg)
असम की मेखला चादर
असम की महिलाओं की पारंपरिक पोशाक मेखला चादर कहलाती है। इसे खास तौर पर मुगा सिल्क से बनाया जाता है। इसकी गोल्डन चमक काफी सुंदर लगती है। कुल मिलकार यह ड्रेस असम की संस्कृति का अहम हिस्सा मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर की इस मार्केट में पंजाबी जूती से लेकर फुलकारी दुपट्टे तक, मिल जाएंगी काफी चीजें
पंजाब की फुलकारी
पंजाब सिर्फ खानपान के लिए ही नहीं बल्कि पहनावे के लिए भी खूब फेमस है। यहां का फुलकारी दुपट्टा पंजाब की पहचान बन चुका है। शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसकी कढ़ाई ही है, जो लोगों को खूब पसंद आती है। पंजाबी सूट भी खूब सुंदर रहता है।
-1783758083273.jpg)
हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक पोशाक
हिमाचल प्रदेश में महिलाएं लोचड़ी (Lochari) और धाटू पहनती हैं। यही पोशाकें यहां की परंपरा है। वहीं पुरुषों की हिमाचली टोपी भी काफी फेमस है। पहाड़ी इलाकों की जो संस्कृति है, वो इन कपड़ों में साफ देखने को मिलती है।
केरल की कसावु ड्रेस
केरल जितना खूबसूरत राज्य है, यहां के पोशाक का भी उतना ही नाम है। यहां की पारंपरिक कसावु साड़ी सफेद या ऑफ-व्हाइट कलर की होती है, जिस पर सुनहरे रंग का बॉर्डर बना होता है। ओणम जैसे त्योहारों में महिलाएं इसे खास तौर पर पहनती हैं। ये साड़ी दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है।
-1783758068298.jpg)
गुजरात का केडियू
गुजरात के पारंपरिक पोशाक भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। यहां पर गरबा और नवरात्रि के दौरान केडियू पहना जाता है। इस पारंपरिक पोशाक पर अक्सर मिरर वर्क और रंगीन कढ़ाई की जाती है।
वेस्ट बंगाल की लाल-पार साड़ी
पश्चिम बंगाल की लाल-पार साड़ी व्हाइट कलर की होती है। इसके किनारे रेड कलर का बॉर्डर होता है। दुर्गा पूजा के दौरान महिलाएं ये साड़ी जरूर पहनती हैं। यह बंगाल की सबसे पहचान वाली पारंपरिक साड़ियों में से एक है।
यह भी पढ़ें- मिरर वर्क आउटफिट पहनने का है मन, गुजरात की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
मेघालय का जैनसेम
मेघालय के खासी समुदाय की महिलाएं जैनसेम पहनती हैं। ये दिखने में भले ही आपको बहुत नॉर्मल लगे लेकिन यह बहुत ही सुंदर पारंपरिक पोशाक है।
पारंपरिक कपड़े बताते हैं संस्कृति की कहानी
भारत के अलग-अलग राज्यों की ये पारंपरिक पोशाकें सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं हैं। इनके पीछे वहां का इतिहास, मौसम, संस्कृति भी जुड़ी हुई है। इासी कारण आज भी लोग त्योहारों, शादी-ब्याह और खास मौकों पर इन्हें पहनना पसंद करते हैं।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-gemini/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।