Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

Sleeves Designs: प्लेन ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देने के लिए इन स्लीव्स डिजाइंस को करें ट्राई

ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको बॉडी टाइप का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-02, 17:00 IST
sleeves designs for plain blouse hindi

साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ ब्लाउज को पहना जाता है और इसके कई डिजाइन आपको रेडीमेड भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं अगर आपके पास कोई पुराना ब्लाउज है जिसे आप नया लुक देना चाहती हैं या किसी प्लेन ब्लाउज को स्टेटमेंट लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप स्लीव्स पर तरह-तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं।

आजकल बॉडी टाइप के हिसाब से स्लीव्स के डिजाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्लाउज की स्लीव्स के कुछ स्टाइलिश डिजाइंस जिनके जरिये आप अपने लुक में लगा सकती हैं चार चांद।

शोल्डर को स्टेटमेंट लुक देने के लिए क्या करें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shanaya Kapoor🤍 (@shanayakapoor02)

 

वैसे तो आजकल कई तरह के डिजाइन चलन में है, लेकिन अगर आपके कंधे चौड़े हैं और आप इन्हें आकर्षक लुक देना चाहती हैं तो इस तरह के क्रिस्टल एन्क्रस्टेड डिजाइन के प्लंजिंग ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप प्लेन साड़ी के साथ बनवा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन के साथ आप साड़ी के पल्लू की प्लीट्स बना लें।

इसे भी पढ़ें : चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब

जैकेट स्टाइल ब्लाउज डिजाइन 

jacket style blouse  for saree

आजकल जैकेट स्टाइल ब्लाउज काफी पसंद किया जा रहे हैं, लेकिन अगर आप इसे फैशन का तड़का देना चाहती हैं और एक ही ब्लाउज को 2 से 3 तरह से स्टाइल करना चाहती हैं तो इस तरह की कस्टमाइज्ड स्लीव्स को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ बनवाकर पहन सकती हैं और अपने लुक को स्टेटमेंट दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस हैवी ब्रेस्ट के लिए रहेंगे खास

बैगी स्लीव्स डिजाइन ब्लाउज 

saree blouse designs

वहीं अगर आपकी बाजू लंबी है या आप फुल स्लीव्स के ब्लाउज को पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह के बैगी स्टाइल स्लीव्स वाला ब्लाउज आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेगा। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप शिफॉन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही स्लीव्स की कलाइयों के लिए आप चौड़े बॉर्डर को बनवा सकती हैं।

 

अगर आपको प्लेन ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देने के लिए स्लीव्स के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।