Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

Scarf Designs: गर्मी में चेहरे पर बांधने के लिए ये स्टाइलिश स्कार्फ है बेस्ट, देखें डिजाइन

अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए चेहरे पर स्कार्फ बांधती हैं, तो अब आप पुराने स्कार्फ की जगह यह खूबसूरत और स्टाइलिश स्कार्फ ट्राई कर अपने लुक को एलिगेंट टच दे सकती हैं।
Updated:- 2025-04-08, 14:40 IST
image

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन को प्रोटेक्ट करना बहुत जरूरी होता है। इसी वजह से अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे पर स्कार्फ बांधकर घर से बाहर निकलती हैं, ताकि वह अपने चेहरे को तेज धूप की वजह से बचा सके। अगर आप भी धूप से बचने के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल करती हैं, तो अब एक जैसे पुराने स्कार्फ का इस्तेमाल करने के बजाय आप यह स्टाइलिश स्कार्फ भी चुन सकती है।

पैस्ले टस्कर स्कार्फ

1 - 2025-04-08T130801.091

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और चिलचिलाती धूप से अपने चेहरे को बचाने के लिए आप यह खूबसूरत ट्रेंडी पैस्ले टस्कर स्कार्फ भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपको ना सिर्फ धूप से बचाएगा, बल्कि आपके लुक को भी स्टाइलिश बनाने में मदद करेगा। आप इस स्कार्फ को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।

व्हाइट प्रिंटेड स्कार्फ

2 - 2025-04-08T130802.323

गर्मी के मौसम में चेहरे को कपड़े से बांधने के लिए अगर आप स्कार्फ की तलाश में हैं, तो यह खूबसूरत व्हाइट स्कार्फ भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। यही नहीं इस स्कार्फ की मदद से आप अपने आउटफिट को भी एलिगेंट टच दे सकती हैं। इस स्कार्फ को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न ड्रेसेस पर भी इन तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं स्कार्फ, जानें स्टाइलिंग टिप्स

स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंट कॉटन स्कार्फ

3 - 2025-04-08T130759.795

अगर आप ऑफिस जाते वक्त या किसी दोस्त के यहां जाने के लिए चेहरे पर स्कार्फ बांध रही हैं, तो अब आप एक जैसे पुराने स्कार्फ की जगह इस खूबसूरत और लेटेस्ट स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंट कॉटन स्कार्फ को भी ट्राई कर सकती हैं। यह स्कार्फ न सिर्फ आपको धूप से बचाएगा, बल्कि यह आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में आपकी मदद भी करेगा। आप इस स्कार्फ को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

डिजाइनर प्रिंटेड स्कार्फ

4 (95)

पुराने स्कार्फ पहनकर अगर आप भी बोर हो गई है और इस गर्मी के मौसम में कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करने की सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस खूबसूरत और डिजाइनर प्रिंटेड स्कार्फ को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद कर अपने आउटफिट के साथ शामिल कर सकती है। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। यही नहीं यह स्कार्फ आपके बजट में भी रहेगा।

यह भी पढ़ें: फैंसी स्कार्फ पर लग जाए कॉफी का दाग, तो सिर्फ टूथपेस्ट के साथ इन 3 चीजों को मिलाकर फटाफट कर सकते हैं साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Myntra/Chumbak/CrossKulture/BUTA BUTI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।