Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:42 AM IST

फैंसी स्कार्फ पर लग जाए कॉफी का दाग, तो सिर्फ टूथपेस्ट के साथ इन 3 चीजों को मिलाकर फटाफट कर सकते हैं साफ

अगर आपके फैंसी स्कार्फ पर कॉफी गिर गया और उसका गहरा दाग लग गया है, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए आसान ट्रिक को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप स्कार्फ के दाग को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट के साथ और किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Updated:- 2025-04-02, 00:22 IST
image

महिलाएं अधिकतर आउटफिट के साथ स्कार्फ कैरी करती हैं। स्कार्फ सिंपल से लेकर फैंसी तक, हर तरह की डिजाइन और फैब्रिक में आते हैं। ऐसे में, फैंसी स्कार्फ को महिलाएं अक्सर किसी ओकेजन या पार्टियों में भी कैरी करना पसंद करती हैं। इस तरह के स्कार्फ काफी महंगे भी मिलते हैं। ऐसे में, अगर आपके फैंसी स्कार्फ पर गलती से कॉफी गिर जाए, तो मुड खराब हो जाता है। क्योंकि कॉफी का दाग काफी गहरा होता है। 

कई बार महिलाएं बाजार से दाग रिमूव करने वाले महंगे प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं, लेकिन इसका भी कुछ खास असर नजर नहीं आता है। आप घर पर ही आसान और किफायती उपाय से फैंसी स्कार्फ पर लगे कॉफी के गहरे दाग को का छुड़ा सकते हैं। आज हम आपको टूथपेस्ट के साथ तीन चीजों को मिलाकर एक  नया होममेड क्लीनर तैयार कर सकती हैं। 

टूथपेस्ट के साथ इन 3 चीजों को मिलाकर बनाएं क्लीनर

how to clear coffee stains from scarf

  • बेकिंग सोडा
  • सफेद सिरका
  • नींबू

इसे भी पढ़ें- आपको पता है कॉफी के दाग पर सोडा डालने से क्या होगा? Stains हटाने के ये तरीके आप भी आजमाएं

स्कार्फ से कॉफी के दाग को हटाने के लिए ऐसे बनाएं होममेड क्लीनर

  • सबसे पहले एक बाउल में 3 से 4 चम्मच गुनगुना पानी लें। 
  • इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • इसके बाद, उस बाउल में 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
  • फिर, एक नींबू को काटकर उसका 1 चम्मच रस निकालें।
  • इन चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर दें।
  • बस आपका होममेड क्लीनर बनकर तैयार है, आप इसका इस्तेमाल कपड़े पर से कॉफी के दाग को हटाने के लिए कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- यूनिफॉर्म पर लग गया चाय कॉफी या पानी का दाग, टेप का यह हैक करेगा काम

फैंसी स्कार्फ पर लगे दाग को होममेड क्लीनर से रिमूव करने का तरीका

How to clean  fancy scarf with lemon and toothpaste

  • स्टेप 1- इस मिश्रण को स्कार्फ पर लगे कॉफी के दाग पर लगाएं।
  • स्टेप 2- इसे 5-10 मिनट के लिए ऐसा ही छोड़ दें।
  • स्टेप 3- इसके बाद, उसपर पानी की कुछ छींटे लगाएं। 
  • स्टेप 4- हल्के हाथों से इसे तब तक रगड़ें जब तक यह दाग गायब न हो जाए।
  • स्टेप 5- कुछ देर बाद, स्कार्फ को ठंडे पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: कपड़े में पड़ रहे है पीले-पीले सीलन के दाग, तो ये घरेलू नुस्‍खे आएंगे बहुत काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।