हर महिला अपना लुक इंप्रेसिव बनाने के लिए कई तरह के एक्पेरिमेंट करती है। इसके लिए थोड़ी मेहनत जरूर लगती है, लेकिन लुक काफी खूबसूरत दिखने लगता है। खासकर इंडियन लुक के साथ हम ज्यादा एक्पेरिमेंट कर सकते हैं। आजकल वैसे भी पुराने ऑउटफिट को नए ढंग से कैरी करने का क्रेज चल रहा है। यदि आप भी अक्सर नए लुक्स क्रिएट करती हैं तो आज का यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आएगा। जी हां दरअसल, आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताने जा रहे हैं कैसे आप अपने पुराने रखे हुए प्लाजो को एक न्यू लुक दे सकती हैं। प्लाजो कुर्ती का फैशन बेहद पुराना है इस ऑउटफिट को आप हर मौके पर पहन सकती हैं। यह ऑउटफिट पहनने के बाद काफी अट्रैक्टिव और कम्फर्टेबल लुक भी देता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ कुर्तियों के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप प्लाजो के साथ पहनकर खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं। यह कुर्तियां आप फैब्रिक लेकर या फिर ऑनलाइन भी रेडीमेड खरीद सकती हैं। चलिए फिर देख लेते हैं प्लाजो के संग किस तरह के कुर्ती डिजाइंस बेस्ट रहेंगे।
फ्रॉक स्टाइल कुर्ती
प्लाजो के साथ लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह की फ्रॉक स्टाइल कुर्ती बेस्ट रहेगी। यह कुर्ती आप ऑनलाइन अपनी चॉइस के हिसाब से खरीद सकती हैं या फिर इसे कपड़ा लेकर बनवा भी सकती हैं। वेडिंग सीजन के लिए भी प्लाजो और कुर्ती का यह सेट परफेक्ट रहेगा। यह कैरी करने के बाद काफी ग्लैमरस लुक देता है। इसके संग आप कर्ली हेयर, स्टोन इयररिंग्स और ग्लॉस मेकअप करें। साथ में आप हाई वेज हील्स से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।
नूडल स्ट्रैप कुर्ती
यदि आपको लुक को स्मार्ट टच देना है तो उसके लिए नूडल स्ट्रैप लांग कुर्ती और प्लाजो बेस्ट है। यदि आप स्लिम हैं तो यह आपके ऊपर बहुत जचेगी। इसके संग आपको ज्यादा मेकअप करने की भी जरूरत नहीं होती है। आप बालों को स्ट्रेट करके मिनिमल मेकअप करें। साथ में आप सिल्वर चेन के संग पेंडेंट पहनें। इस सेट को आप ऑफिस से लेकर किसी इवेंट में भी पहन सकती हैं। साथ में हाई पेंसिल हील्स कैरी करें।
फ्रंट कट कुर्ती
प्लाजो के साथ आप इस तरह की प्रिंटेड फ्रंट कट कुर्ती भी पेयर कर सकती हैं। यह कुर्ती यंग गर्ल्स बहुत पसंद करती हैं। इनके संग आप बोल्ड मेकअप करें। साथ में हाफ टक करके कर्ली हेयर करें। ऐसी कुर्ती आपका टेलर आसानी से बना देगा। यह कुर्ती कैरी करने के बाद परफेक्ट लुक देती है। यह आप ऑफिस से लेकर बर्थडे, किटी पार्टी किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों