Fitted Shirt Designs for Women: ऑफिस में कॉन्फिडेंट दिखने के लिए पहनें ये फिटेड शर्ट्स, ट्राउजर और स्कर्ट के साथ पहनने के लिए हैं बेस्ट

अधिकतर वर्किंग वूमंस जो रोजाना कामकाज के लिए अपने ऑफिस या वर्कप्लेस पर जाती हैं। वह अक्सर क्या पहने इस चीज को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी वर्किंग वुमन है और अपने लिए आउटफिट की तलाश में है, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ट्रेंडी फिटेड शर्ट को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन शर्ट डिजाइंस के बारे में।
टाइट स्किनी फिट कैज़ुअल शर्ट
अगर आप भी अपने वर्कप्लेस वाले लुक को स्टाइलिश और डिफरेंट बनाने का सोच रही हैं और इसके लिए नए आउटफिट की तलाश में है, तो अब आप ब्लैक कलर की पेंट के साथ इस तरह के टाइट स्किनी फिट कैज़ुअल शर्ट को पहनकर अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसे शर्ट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और डिफरेंट लुक देंगे।

व्हाइट स्लिम फिट कैज़ुअल शर्ट
यही नहीं आप चाहें, तो भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और ऑफिस में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के लिए इस तरह के व्हाइट स्लिम फिट कैज़ुअल शर्ट को भी पहनकर जा सकती हैं। ऐसे शर्ट को आप लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी पेयर कर सकती हैं या ट्राउजर के साथ भी यह खूब जचेगा। इसे आप नजदीकी बाजार में कपडे की दूकान से खरीद सकती हैं।

लाइट ग्रीन मल्टी स्ट्राइप वाली कैज़ुअल शर्ट
अगर आपको शर्ट पैंट पहनने का बहुत शौक है और आप अपने ऑफिस में एक से एक शर्ट पहनकर जाती हैं, तो अब आप अपने शर्ट वाले कलेक्शन में इस खूबसूरत लाइट ग्रीन मल्टी स्ट्राइप वाली कैज़ुअल शर्ट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे शर्ट के डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।

ब्लू स्ट्राइप क्नॉट पैटर्न शर्ट
आप चाहें, तो इस तरह के ब्लू स्ट्राइप क्नॉट पैटर्न शर्ट को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे शर्ट के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या आप नजदीकी बाजार में कपड़ों की दुकान से इसे खरीद सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और इसे पहनकर आप भीड़ से हटकर भी नजर आ सकती हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप शर्ट
आपके लिए इस तरह का ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप शर्ट परफेक्ट हो सकता है, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगा, बल्कि ऑफिस में पहनने के लिए भी ऐसे आउटफिट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर शामिल कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/HIGH BUY/StyleCast/LULU & SKY/Swaggish/StreiQ
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।