Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

Sleeveless Shirt Designs For Women: गर्मियों में दिखना है कूल और स्टाइलिश? वॉर्डरोब में शामिल करें ये ट्रेंडी स्लीवलेस शर्ट्स, दिखेंगी खूबसूरत

Sleeveless Shirt Designs For Women: अगर आप भी गर्मी में अपने लुक को स्टाइलिश और आरामदायक बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट स्लीवलेस शर्ट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले शर्ट के बारे में। 
Updated:- 2026-04-22, 16:33 IST
image

अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। वह हमेशा ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती है, जिसे पहनकर वह आरामदायक लुक क्रिएट कर सके। अगर आप भी ऐसे आउटफिट की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले स्लीवलेस शर्ट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे शर्ट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

फ्लोरल प्रिंटेड लिनन स्लीवलेस वेस्ट क्रॉप शर्ट

अगर आप भी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक क्रिएट करना चाहती हैं, लेकिन क्या पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड लिनन स्लीवलेस वेस्ट क्रॉप शर्ट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे शार्ट के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेन में है, जो आपको रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करेंगे।

02 (14)

प्रिंटेड एथनिक कॉटन ब्लेंड शर्ट

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और अपने ऑफिस में एक जैसे कपड़े पहनकर बोर हो गई हैं और कुछ यूनिक ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह के खूबसूरत प्रिंटेड एथनिक कॉटन ब्लेंड शर्ट भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। इसे आप पेंट या जींस के साथ शामिल कर सकती हैं।

02 (14)

रिब्ड वी-नेक क्रॉप वेस्ट शर्ट

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह खूबसूरत स्लीवलेस रिब्ड वी-नेक क्रॉप वेस्ट शर्ट भी परफेक्ट रहेगा, जिसे आप पेंट या जींस के साथ पहनकर अपने पूरे ऑफिस लुक को खास और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसा आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। 

04 (12)

यह भी पढ़ें- Cut Sleeves T-Shirt Designs: समर लुक को बनाएं स्टाइलिश और कूल, पहनें कट स्लीव्स टी शर्ट; देखें डिजाइंस

व्हाइट वी-नेक स्लीवलेस रैप शर्ट

यही नहीं आपके लिए यह खूबसूरत व्हाइट वी-नेक स्लीवलेस रैप शर्ट भी परफेक्ट रहेगा, जिसे आप ऑफिस या कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं। ऐसे शर्ट के डिजाइंस आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे। इसे पहनकर आप गर्मी के मौसम में कंफर्ट भी महसूस कर सकती हैं। इस तरह के शर्ट को आप नजदीकी बाजार में किसी शॉप से खरीद सकती हैं।

05 (10)

राउंड नेक डेनिम शर्ट

आपके लिए इस तरह का स्लीवलेस राउंड नेक डेनिम शर्ट भी परफेक्ट हो सकता है, जो आपको यूनिक और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा। ऐसे शर्ट के डिजाइंस आपके ऑफिस और कॉलेज लुक को खास बनाने में मदद करेंगे। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान से खरीद सकती हैं या आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

03 (12)

यह भी पढ़ें- White Shirt Style Tips: व्हाइट शर्ट में लुक लगेगा क्लासी, जब साथ में स्टाइल करेंगी बॉटम वियर के ये कलर्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit : myntra/Tokyo Talkies/Roadster/StyleCast/Klotden

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।