Oversized T-Shirt For Women: गर्मियों में दिखना है कूल और ट्रेंडी? वॉर्डरोब में अभी शामिल करें ये ओवरसाइज्ड और ग्राफिक टी-शर्ट्स

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं ढीले-ढालें और कंफर्टेबल कपड़े पहनना शुरू कर देती हैं। ऐसे में इस साल तेज गर्मी में अगर आप भी नए डिजाइन वाले टी शर्ट की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट रहेगी। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडिंग टी शर्ट डिजाइंस बताएंगे, जो आपके समर लुक को गॉर्जियस बनाने के साथ कम्फर्ट लुक भी देंगे।
वैम्पायर लीफ प्रिंट ब्लैक टी-शर्ट
अगर आप इस साल गर्मी के मौसम में कंफर्ट लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला वैम्पायर लीफ प्रिंट ब्लैक टी-शर्ट बेस्ट हो सकता है, जिसे आप ट्राउजर या जींस के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के टी शर्ट को आप डेली वियर में कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं।

प्रिंटेड ब्राउन टी-शर्ट
अगर आप इस साल गर्मी के मौसम में अपने दोस्तों के साथ कहीं बहार जा रही हैं, तो ऐसे में अपने लुक को स्टाइलिश और कंफर्टेबल बनाने के लिए आप एक जैसे कपड़े पहनने के बजाय आप इस तरह के ग्राफिक प्रिंटेड ब्राउन टी-शर्ट को पहन सकती हैं, जो न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि इसे पहनकर आप कंफर्ट फील कर सकती हैं।

ग्राफिक प्रिंटेड राउंड नेक ओवरसाइज़्ड कॉटन टी-शर्ट
आपके लिए इस तरह का ग्राफिक प्रिंटेड राउंड नेक ओवरसाइज़्ड कॉटन टी-शर्ट भी परफेक्ट रहेगा, जिसे पहनकर आप अपने समर लुक को स्टाइलिश और गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसे टी शर्ट डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर लड़कियों के बीच पॉपुलर हो रहे हैं। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद कर शामिल कर सकती हैं या नजदीकी बाजार में भी आपको ऐसे टी शर्ट मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Long T-Shirt Designs: गर्मियों में कम्फर्टेबल लुक क्रिएट करने के लिए स्टाइल करें लॉन्ग टी-शर्ट, देखें डिजाइंस
ग्रीन कलर फीमेल प्रिंट ओवरसाइज़्ड कॉटन टी-शर्ट
आप चाहें, तो इस तरह के ग्रीन कलर फीमेल प्रिंट ओवरसाइज़्ड कॉटन टी-शर्ट को भी पहनकर अपने पूरे समर लुक को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे ओवर साइज टी-शर्ट का इन दिनों काफी क्रेज देखा जा रहा है, जो अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं, ऐसे में यह आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।

टाइपोग्राफी प्रिंटेड राउंड नेक ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट
इन दिनों इस तरह के टाइपोग्राफी प्रिंटेड राउंड नेक ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट का भी काफी क्रेज देखा जा रहा है, जिसे आप जीन्स, ट्राउजर या पेंट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के टी शर्ट को आप किसी ट्रिप के दौरान भी पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसे आप नजदीकी बाजार में कपड़े की दूकान से खरीद सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/HERE&NOW/DressBerry/The Souled Store/SZN/HELLCAT
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।