Anant Chaturdashi Look को बनाना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी एक्सेसरीज
-1790247566609.webp)
अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। इस दिन महिलाएं सज-धज कर बप्पा की विदाई में शामिल होती हैं। अगर आप भी अनंत चतुर्दशी के खास मौके पर अपने पारंपरिक लुक को बेहद खूबसूरत और सबसे अलग बनाना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के साथ एक जैसी बोरिंग ज्वेलरी पहनने के बजाय ये 5 सबसे ट्रेंडी फैशन एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं। ये सभी एक्सेसरीज आपके अनंत चतुर्दशी लुक को बेहद खास बना देंगी।
5 सबसे ट्रेंडी फैशन एक्सेसरीज
अगर आप इस साल अनंत चतुर्दशी के दिन सबसे अलग और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो एप ट्रेडिशनल लुक के साथ कुछ 5 सबसे ट्रेंडी फैशन एक्सेसरीज ट्राई कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन एक्सेसरीज के बारे में।
1. टेंपल ज्वेलरी से पाएं गॉर्जियस लुक
टेंपल ज्वेलरी का चलन आजकल बहुत ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसी ज्वेलरी को अधिकतर महिलाएं खासकर तीज-त्योहारों पर पहनना पसंद कर रही हैं। बात करें अनंत चतुर्दशी की, तो आपके ट्रेडिशनल लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए टेंपल ज्वेलरी सबसे बेस्ट हो सकती है। आप इसे इंडो-वेस्टर्न साड़ी या कुर्ता सेट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में बेहद क्लासी और यूनिक लगती है।
-1790248055609.webp)
(image credit: myntra/Saraf RS Jewellery)
2. एम्ब्रॉयडरी वर्क पोटली बैग या क्लच
हैंडबैग की बात करें, तो साधारण सा हैंडबैग साथ रखने के बजाय आप अपने ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला पोटली बैग या क्लच चुन सकती हैं। मोतियों, मिरर वर्क और जरी वर्क से तैयार पोटली बैग न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना देंगे। पोटली बैग आपको नजदीकी बाजार में किसी भी बैग की शॉप या कॉस्मेटिक शॉप पर आसानी से मिल जाएंगे।
-1790248095054.webp)
(image credit: pinterest/sugarcrush)
3. कमरबंद या ट्रेंडी बेल्ट
जब भी आप अनंत चतुर्दशी के लिए रेडी हों, तो सिर्फ झुमके, नेकलेस और चूड़ियों पर ही ध्यान न दें। आप कमरबंद या ट्रेंडी बेल्ट चुनकर अपने पूरे लुक को कंप्लीट और आकर्षक बना सकती हैं। बेल्ट न सिर्फ आपके पल्लू या चुन्नी को संभालकर रखती है, बल्कि आपकी कमर को खूबसूरत शेप देने में भी मदद करती है। अगर आप अनंत चतुर्दशी के दिन बेल्ट या कमरबंद कैरी करती हैं, तो विसर्जन जुलूस के दौरान भागदौड़ में भी आपका कपड़ा बार-बार नहीं खिसकेगा।
-1790248117118.webp)
(image credit: pinterest/mortantra)
यह भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी पर सिंपल नहीं, ट्राई करें ये 4 Indo-Western Shrug Sets, देखें लेटेस्ट डिजाइन
4. मोगरे का ताजा या आर्टिफिशियल गजरा
जब तक बालों में गजरा न लगे, तब तक महिलाओं का एथनिक लुक पूरा हो ही नहीं सकता। आप चाहें शादीशुदा हों या अनमैरिड, अपने बालों का जूड़ा बनाकर खूबसूरत ताजा मोगरे का गजरा इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको ताजा गजरा नहीं मिल पा रहा है, तो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आपको कई सुंदर आर्टिफिशियल गजरे मिल जाएंगे, जिन्हें बालों में लगाकर आप अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।

(image credit: pinterest)
5. एम्ब्रॉयडरी जूती, मोजड़ी या आरामदायक ब्लॉक हील्स
कपड़ों की खूबसूरती बढ़ाने में फुटवियर भी अहम रोल निभाते हैं। ऐसे में अगर आप भी फुटवियर को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं, तो एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली जूती, मोजड़ी या बैली चुन सकती हैं। इसके अलावा आप आरामदायक ब्लॉक हील्स भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के फुटवियर आपको विसर्जन के दौरान कंफर्ट देंगे, जिससे चलने-फिरने और डांस करने में भी आप काफी सहज महसूस करेंगी।
-1790248162023.webp)
(image credit: flipkart/DYNA FOOTWEAR)
यह भी पढ़ें- अनंत चतुर्दशी के लिए बेस्ट मेकअप ट्रिक्स, पसीने में भी चमकेगा चेहरा
निष्कर्ष: अनंत चतुर्दशी के इस खास मौके पर आप सिर्फ आउटफिट पर ही ध्यान न दें, बल्कि उसके साथ इन ट्रेंडी एक्सेसरीज का सही कॉम्बिनेशन भी बनाएं। ऊपर बताई गई ये सभी ट्रेंडी एक्सेसरीज आपके अनंत चतुर्दशी लुक में चार चांद लगा देंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
- क्या अनंत चतुर्दशी की पूजा और गणपति विसर्जन जुलूस में हैवी ज्वेलरी के बजाय स्टेटमेंट एक्सेसरीज पहनना बेहतर रहता है?
- जी हां, विसर्जन के दौरान चलने-फिरने, गुलाल और भीड़ की वजह से भारी सोने-चांदी के गहने संभालना मुश्किल होता है। ऐसे में ट्रेंडी, लाइट-वेट और टिकाऊ स्टेटमेंट एक्सेसरीज आपको बिना किसी झंझट के एक दम कंफर्टेबल और बेहद ग्लैम-एथनिक लुक देती हैं।
- क्या ऑक्सिडाइज्ड और कपड़े/गोटा-पत्ती वाली एक्सेसरीज पसीने या पानी से खराब हो जाती हैं?
- जर्मन सिल्वर या ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी पसीने से बिल्कुल खराब नहीं होती। वहीं फैब्रिक या मिरर-वर्क एक्सेसरीज लाइट-वेट होती हैं और अगर इन पर थोड़ा वॉटरप्रूफ स्प्रे या पसीना लगे, तो भी ये त्वचा पर भारी नहीं महसूस होतीं।
- क्या वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ भी ये एथनिक एक्सेसरीज मैच करती हैं?
- बिल्कुल! यह फ्यूजन लुक का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। एक सिंपल कुर्ते या इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट के साथ सही स्टेटमेंट एक्सेसरी पेयर करते ही आपका साधारण आउटफिट भी तुरंत बुटीक-स्टाइल एथनिक बन जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।