Artificial Gajra Designs: बसंत पंचमी पर बालों में लगाएं खूबसूरत कलरफुल आर्टिफिशियल गजरे, बढ़ेगी खूबसूरती

बालों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और और किसी भी फंक्शन में अपने लुक को खास बनाने के लिए गजरा एक एवरग्रीन एक्सेसरीज साबित हो सकता है। आजकल अधिकतर महिलाएं अपने बालों को सुन्दर बनाने के लिए गजरे का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में ताजे गजरे जल्द मुरझा सकते हैं, जिसकी वजह से महिलाएं आर्टिफिशियल गजरे शामिल करना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आपको भी गजरे का बहुत सौक है, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट और नए गजरे डिजाइंस बताएंगे, जो बालों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
येलो एंड व्हाइट फ्लावर लीफ आर्टिफिशियल गजरा
अगर आप भी इस साल बसंत पंचमी के दिन अपने लुक को रॉयल और अट्रैक्टिव बनाने का सोच रही हैं, तो आप अपने बसंत पंचमी वाले लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इस तरह का खूबसूरत येलो एंड व्हाइट फ्लावर लीफ आर्टिफिशियल गजरा शामिल कर सकती हैं। इस तरह के गजरे बालों को थोड़ा हैवी और ट्रेडिशनल लुक देने में मदद करेंगे।

रेड एंड व्हाइट आर्टिफिशियल गजरा
बसंत पंचमी के खास मौके पर अगर आप भीड़ से अलग और खास दिखना चाहती हैं, तो सफेद और लाल फूलों के कॉम्बिनेशन वाला यह खूबसूरत रेड एंड व्हाइट आर्टिफिशियल गजरा ट्राई कर सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में एक्सेसरीज की शॉप से भी खरीद सकती हैं।

ऑरेंज कलर आर्टिफिशियल गजरा
आप चाहें तो बसंत पंचमी के दिन अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए इस तरह का ऑरेंज कलर आर्टिफिशियल गजरा को भी शामिल कर सकती हैं। इसे आप लंबी चोटी के साथ लपेट सकती हैं या फिर अपने जूड़े के चारों ओर लगाकर अपने बालों को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो एथनिक लुक पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें- Gajra Hairstyle: फेस्टिवल पर एथनिक आउटफिट के साथ बनाएं गजरा हेयर स्टाइल, देखें तस्वीरें
गोल्डन बीड पिंक फ्लावर आर्टिफिशियल गजरा
आप इस साल बसंत पंचमी के दिन गोल्डन बीड पिंक फ्लावर आर्टिफिशियल गजरा को भी शामिल कटर अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। यह दिखने में बिल्कुल असली फूलों जैसे लगते हैं, लेकिन ये होते आर्टिफिशियल हैं। इन्हें आप सिल्क साड़ी, लहंगे या किसी भी ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं।

रोज पैटर्न जूडा हेयर ब्रोच गजरा डिजाइन
बदलते फैशन के दौर में अब महिलाएं त्योहार पर अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए गजरे शामिल कर रही हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के खूबसूरत रोज पैटर्न जूडा हेयर ब्रोच गजरा डिजाइन को अपने बालों में लगाकर बालों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इसे भी आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन भी आपको ऐसे गजरे मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Gajra For Hair: साड़ी के साथ बालों में लगाए गजरा, पति की नहीं हटेंगी निगाहें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- amazon/ALIBA COLLECTION/Temperia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।