Thu Sep 24, 2026 | Updated 05:26 PM IST

अनंत चतुर्दशी के लिए बेस्ट मेकअप ट्रिक्स, पसीने में भी चमकेगा चेहरा

अनंत चतुर्दशी पर अगर आप भी अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मेकअप करने वाली हैं, तो धूप से मेकअप को खराब होने से बचाने के कुछ आसान और असरदार मेकअप हैक्स आपके काम आ सकते हैं। 
Updated:- 2026-09-24, 15:53 IST
image

गणेश उत्सव का अंतिम दिन यानी अनंत चतुर्दशी पर अक्सर लोग बड़ी धूमधाम के साथ बप्पा को विदाई देते हैं। इस दिन गली-मोहल्ले में बप्पा का विसर्जन करने के लिए लोग धूमधाम से ढोल-नगाड़ों के साथ घाट तक जाते हैं। कुछ महिलाएं तो अनंत चतुर्दशी के दिन अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक आउटफिट के साथ परफेक्ट मेकअप भी करती हैं, लेकिन भीड़भाड़ की वजह से मेकअप खराब होने लगता है। अगर आपका भी चेहरा भीड़, धूप और पसीने की वजह से चिपचिपा पड़ जाता है, तो अब आप इस साल अनंत चतुर्दशी पर अपने मेकअप को खराब होने से बचा सकती हैं।

अनंत चतुर्दशी पर मेकअप को ऐसे बनाएं लॉन्ग-लास्टिंग

गणेश विसर्जन की भागदौड़ और पसीने के बीच मेकअप फैलने लगता है और पूरे चेहरे का लुक खराब दिखने लगता है। अगर आप भी अनंत चतुर्दशी पर अपने मेकअप को टिकाऊ और परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं -  

2 (99)

बर्फ से करें चेहरे की मसाज

अनंत चतुर्दशी के दिन अगर आप मेकअप कर रही हैं, तो मेकअप शुरू करने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। चेहरा धोने के लिए आप माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इसके बाद चेहरे पर सीधे मेकअप लगाने के बजाय बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में लपेटकर उससे चेहरे की कम से कम 5 मिनट तक मसाज करें। अगर आप ऐसा करने के बाद मेकअप करती हैं, तो इससे आपका मेकअप जल्दी खराब नहीं होगा और लंबे समय तक टिका रहेगा।

जेल या सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर का करें इस्तेमाल

मेकअप करते समय आप अगर ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो कोशिश करें कि जेल बेस्ड प्राइमर का ही चुनाव करें। मॉइश्चराइजर लगाने के तुरंत बाद आप सिलिकॉन या जेल बेस्ड ऑयल-फ्री प्राइमर लगा सकती हैं। जेल बेस्ड और सिलिकॉन होने की वजह से यह आपकी त्वचा पर सुरक्षा की एक परत बना देगा, जिससे पसीना आने पर भी आपका मेकअप जल्दी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Mascara Tips For Beginners: एक जगह इकट्ठा हो जाता है आंखों में लगा मस्कारा तो इन जानें इसे लगाने का सही तरीका

हैवी फाउंडेशन की जगह लगाएं लाइटवेट बीबी या सीसी क्रीम

गणेश विसर्जन के दिन भीड़भाड़ होने की वजह से थोड़ा पसीना आना स्वाभाविक है, जिससे मेकअप खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन अगर आप भारी या हैवी लिक्विड फाउंडेशन की जगह लाइटवेट वाटरप्रूफ बीबी क्रीम या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे मेकअप फैलने का खतरा काफी कम रहेगा।  

1 - 2026-09-24T151447.451

वाटरप्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग प्रोडक्ट्स चुनें

जब भी आप आंखों के मेकअप के लिए काजल, मस्कारा और आईलाइनर चुनें, तो हमेशा वाटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ प्रोडक्ट्स का ही चयन करें। लिपस्टिक के लिए नॉर्मल लिक्विड लिपस्टिक की जगह आप लॉन्ग-लास्टिंग मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। ये सभी तरीके आपके मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करेंगे और पसीने की वजह से आपका मेकअप जल्दी नहीं फैलेगा। 

यह भी पढ़ें- मस्कारा लगाने पर चिपक जाती हैं पलकें? ट्राई करें यह स्पून और पाउडर ट्रिक

निष्कर्ष:अगर आप भी अनंत चतुर्दशी के खास मौके पर बप्पा को विदाई देने के लिए अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो आउटफिट के साथ-साथ जब भी मेकअप करें, ऊपर बताई गई इन खास ट्रिक्स को जरूर आजमाएं। ऐसा करने से आपका मेकअप पसीने में भी जल्दी खराब नहीं होगा और लंबे समय तक तरोताजा बना रहेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

(image credit: MAGNIFIC)

FAQ
क्या अनंत चतुर्दशी पर बप्पा के विसर्जन जुलूस की उमस और पसीने में मेकअप का टिके रहना संभव है?
जी हां, यदि आप सही स्किन प्रिपरेशन, मैटिफाइंग सिलिकॉन प्राइमर और 'सैंडविच सेटर तकनीक' का इस्तेमाल करती हैं, तो पसीना आने के बावजूद मेकअप पिघलेगा नहीं और चेहरा दिनभर फ्रेश व ग्लोइंग रहेगा।
पसीने और तेल के कारण मेकअप को पैची या काला होने से कैसे रोकें?
मेकअप शुरू करने से ठीक पहले चेहरे पर 2 मिनट के लिए 'आइस स्किन थेरेपी' करें और ऑयल-फ्री प्राइमर लगाएं। यह त्वचा के पसीने की ग्रंथियों को शांत कर देता है, जिससे फाउंडेशन लंबे समय तक अपने असली शेड में टिका रहता है।
क्या उमस भरे मौसम में हैवी लिक्विड फाउंडेशन लगाना सही रहता है?
नहीं, हैवी लिक्विड या क्रीम फाउंडेशन पसीने में बहने लगता है। इसके बजाय लाइट-वेट BB/CC क्रीम, ऑयल-फ्री कंसीलर या पाउडर फाउंडेशन का प्रयोग करें जो स्किन को सांस लेने देता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।