Bangle Set For Republic Day: 26 जनवरी के मौके पर हाथों में खूब जचेंगे चूड़ी सेट के ये नए डिजाइंस

Republic Day Bangle Designs: किसी भी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इसकी स्टाइलिंग का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके लिए हम कई चीजों को अपने लुक के हिसाब से खरीदते हैं। वहीं गणतंत्र दिवस आने वाला है और इस मौके पर देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने के लिए आप अपने लुक को तिरंगे के रंगों के अनुसार कस्टमाइज कर स्टाइल कर सकती हैं।
वैसे तो हर तरह की चूड़ियां हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करती हैं, लेकिन गणतंत्र दिवस के मौके पर आप राष्ट्रिय ध्वज के रंगों वाली चूड़ी के डिजाइन को चुनकर सेट बनाकर पहन सकती हैं। आइये देखते हैं चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइंस और जानेंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स-
कलरफुल ट्राई कलर चूड़ी-कंगन डिजाइन (Latest Bangle Designs)
अगर आप सिंपल डिजाइन की चूड़ी पहन रही हैं तो इस तरह के रंग-बिरंगे कंगन की मदद लेकर चूड़ी के सेट बनाकर हाथों में पहन सकती हैं। इस तरीके के कंगन आपको मार्केट में आर्टिफिशियल डिजाइन में लगभग 150 रुपये से लेकर 350 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। इसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज करके पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bangle Designs: पंजाबी लुक को पूरा करेंगे चूड़ी के ये नए सेट, देखें डिजाइंस
पर्ल डिजाइन ट्राई कलर चूड़ी सेट (Pearl Bangle Designs)
तिरंगे के रंग की चूड़ी सेट में आप सफेद रंग के लिए पर्ल डिजाइन की बारीक या मीडियम साइज की चूड़ी खरीद सकती हैं। इसके लिए आपको इस तरह के कंगन या चूड़ी लगभग 200 रुपये तक में मिल जाएंगे। बता दें कि ट्रेडिशनल लुक के साथ इस तरह के डिजाइन की चूड़ी सेट डिजाइन आपके लुक में जान डालने का काम करेंगे।
थ्रेड वर्क चूड़ी डिजाइन सेट (Bangle Designs with Western Look)
इंडो-वेस्टर्न या वेस्टर्न लुक के साथ चूड़ी सेट पहनना चाह रही हैं तो इस तरीके के धागे वाली डिजाइन की चूड़ी या कंगन के सेट आप प्लेन चूड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ी के साथ आपको किसी भी तरह के कंगन को शामिल करने के की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: भारी हाथों पर खूब जचेंगी चूड़ी के ये खूबसूरत सेट, देखें नए डिजाइंस
रिपब्लिक डे के लिए चूड़ी डिजाइन (Tri Colour Bangle Set)
देश के ध्वज को अपनी कलाई पर सजाने का सोच रही हैं तो इस तरीके से तिरंगे पर बने चरखे यानी नीले रंग के मीडियम चौड़ाई वाले कंगन के साथ ट्राई कलर की चूड़ियां पहन सकती हैं। इस तरीके का चूड़ी से इंडो-वेस्टर्न, वेस्टर्न या ट्रेडिशनल जैसे हर तरह के लुक के साथ बेस्ट नजर आता है।
अगर आपको रिपब्लिक डे के पर पहनने के लिए चूड़ियों के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Meesho, amazon, jiomart
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।