Bangle Designs: पंजाबी लुक को पूरा करेंगे चूड़ी के ये नए सेट, देखें डिजाइंस और करें लोहड़ी पर ट्राई

हाथों को खूबसूरत लुक देने के लिए आप चूड़ी के सेट को बनाते समय कलर कंट्रास्ट का खासतौर से ख्याल रखें। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन में चल रहे डिजाइन को चुनें।

bangle set designs

हर लुक को खास बनाने के लिए हम स्टाइलिंग काफी सोच-समझकर करना पसंद करते हैं। वहीं इसके लिए आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक के डिजाइन को चुनने के लिए आउटफिट के कलर कंट्रास्ट का खास ख्याल रखते हैं। हाथों की बात करें तो ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हम चूड़ी पहनते हैं।

लोहड़ी का त्योहार आने वाला है और इस मौके पर पंजाबी लुक को कैरी किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं चूड़ी के कुछ खास डिजाइंस जिन्हें आप आसानी से पंजाबी लुक के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे इनके सेट बनाने के आसान टिप्स।

हरे रंग की चूड़ियां

green colour mehndi designs

हरे रंग की चूड़ी लगभग हर तरह के आउटफिट के साथ खूबसूरत नजर आता है। वहीं इस तरीके की चूड़ी के सेट में आप चौड़े और पतले कंगन के सेट को कस्टमाइज करके पहन सकती हैं। इसक लिए आप गोल्डन कलर कंगन सेट को चुनें।

इसे भी पढ़ें:Toe Ring Designs: होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं बिछिया के ये नए डिजाइंस

मल्टी कलर चूड़ी सेट

multi colour bangle

मल्टी-कलर की चूड़ी सेट लाइट कलर से लेकर डार्क शेड के कपड़ों के साथ खूबसूरत नजर आयेगी। वहीं इस तरह की चूड़ी के साथ आप पतले डिजाइन की चमकीली वाली चूड़ी को पहन सकती हैं। मल्टी कलर की चूड़ी में आपको मीडियम चौड़ाई वाले भी काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। भारी हाथों पर इस तरह का डिजाइन बेहद खूबसूरत नजर आएगा।

मोती वर्क चूड़ी सेट

moti work bangle

सटल और सिंपल डिजाइन की चूड़ी पहनना चाहती हैं तो इस तरीके का पर्ल कंगन के साथ लाइट कलर कॉम्बिनेशन के चूड़ी सेट को आप चुन सकती हैं और लगभग हर तरह के लुक के साथ इसे पहन सकती हैं। वहीं अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है तो ऑफ व्हाइट के जगह पीच या पिंक कलर का चुनाव करें।इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल लुक के साथ खूब जचेंगे चूड़ी के ये सेट, देखें नए डिजाइंस

रेड कलर चूड़ी सेट

red bangle design

ब्राइट और बोल्ड लुक लोहड़ी के लिए चुन रही हैं तो इस तरीके के रेड कलर की वेलवेट या मैट चूड़ी को चुन सकती हैं। मैट डिजाइन की चूड़ी के साथ आप मिरर वर्क वाले भारी डिजाइन के कंगन लगाकर इसे सेट की तरह पहन सकती हैं। साथ ही चाहे तो इसमें ग्रीन कलर की चूड़ी लगाकर भी सेट बना सकती हैं।

अगर आपको लोहड़ी के मौके पर स्टाइल करने के लिए चूड़ी के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

image credit: myntra, ajio

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP