Stylish Bangle Designs: स्टाइलिश दिखने के लिए हम आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक के डिजाइन को चुनने के लिए कलर कंट्रास्ट का खास ख्याल रखते हैं। हाथों की बात करें तो ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हम चूड़ी पहनते हैं। हर लुक को खास बनाने के लिए हम स्टाइलिंग काफी सोच-समझकर करना पसंद करते हैं।
हर तीज-त्योहार के मौके पर हाथों पर चूड़ियां पहनी जाती हैं। इसके लिए भी आपको हाथ के साइज और शेप का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं भारी हाथों के लिए चूड़ी सेट के खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।
प्लेन डिजाइन की चूड़ी के साथ अगर आप सेट बनाने का सोच रही हैं तो भारी हाथों पर आप इस तरह के झुमकी डिजाइन वाली लटकन कंगन या चूड़ी को एडजस्ट कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरीके के डिजाइन पर वर्क आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इसमें आप चाहे तो चूड़ी सेट के आगे और पीछे मीडियम डिजाइन वाली अलग रंग की चूड़ी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास हैं बिछिया के ये नए डिजाइंस
क्लासी और फैंसी लुक वाली चूड़ी के सेट हाथों में पहन सकती हैं तो इस तरह के मैरून या ग्रीन कलर की चूड़ी के साथ आप चौड़े डिजाइन के कंगन आप लगवा सकती हैं। कंगन के लिए आप कोशिश करें कि डायमंड या फ्लोरल डिजाइन को चुनें। वहीं चौड़े कंगन आपके भारी हाथों को खूबसूरत लुक देने में मदद करेगी।
मल्टी- शेड की चूड़ी सेट देखने में काफी हैवी और फैंसी लुक देने में मदद करती हैं। वहीं इसे आप पंजाबी स्टाइल सलवार-कमीज के साथ पहन सकती हैं और इसके अलावा आप इसे इंडो-वेस्टर्न बोहो लुक के लिए स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के साथ पहन रही हैं तो इसमें आप गोल्डन या सिल्वर कलर की चूड़ियां भी शामिल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : पंजाबी लुक को पूरा करेंगे चूड़ी के ये नए सेट, देखें डिजाइंस
पर्ल एवरग्रीन फैशन में रहता है और इसमें आपको कई कंगन और चूड़ी के सेट भी देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि पर्ल के साथ आप कोशिश करें कि हल्के यानी सॉफ्ट कलर कॉम्बिनेशन की ही चूड़ी को पहनें। इसमें आप ग्रे जैसे इंग्लिश कलर्स को भी शामिल कर सकती हैं।
अगर आपको भारी हाथों के लिए चूड़ी के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
image credit: myntra, ajio, flipkart, tajbridalstore, etsy
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।