herzindagi
image

ये सिम्पल ट्रिक बताएगी आपकी चूड़ी का सही साइज, अब ऑनलाइन शॉपिंग भी होगी आसान

अगर आप भी अपने सूट या साड़ी के हिसाब से मैचिंग बैंगल्स पहनने का शौक रखती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने हाथों की चूड़ी का साइज जान सकती हैं। आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-09-08, 23:49 IST

महिलाएं अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए दोनों हाथों में बैंगल्स पहनती है। ऐसे में अगर आप भी अपने सूट या साड़ी के हिसाब से मैचिंग बैंगल्स पहनने का शौक रखती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने हाथों की चूड़ी का साइज जान सकती हैं। आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

ऐसे पता करें हाथों की चूड़ी का सही साइज

ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्हें ऑनलाइन शॉपिंग का बहुत क्रेज है और वह कुछ ना कुछ आर्डर करती रहती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं हाथों में पहनने के लिए बैंगल्स भी ऑर्डर करती है, लेकिन सही साइज नहीं पता होने की वजह से वह अक्सर कंफ्यूज हो जाती है और गलत साइज मंगवा लेती है, जिससे उन्हें बाद में पछतावा होता है। लेकिन अब आप एक खाद टिप की मदद से आसानी से अपने चूड़ी के साइज का पता कर सकती हैं। यह तरीका आपके बहुत काम आएगा।  

2 (10)

उंगलियों से मुट्ठी बनाएं

हाथों में पहनने के लिए बैंगल्स का सही नाप जानना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप चूड़ी का सही साइज जानने के लिए सबसे पहले हाथों की उंगलियों से मुट्ठी बनाएं, फिर पीछे के हिस्से पर जहां उंगलियों के जोड़ है, वहां पर दोनों तरफ मार्कर या पेन की मदद से निशाना बना ले।

हाथ के पीछे वाले हिस्से पर निशान बनवाएं 

पीछे वाले हाथ और उंगलियों के जोड़ पर निशान बनाने के लिए आप पहला निशान मुट्ठी बांधने पर, जो उभरे हुए हड्डी के निशान है, उनमें सबसे पहले जोड़ पर निशान बनाएं और दूसरा निशान सबसे छोटी उंगली वाले जोड़ पर बनाएं अब स्केल की मदद से दोनों निशान को मिलाकर साइज चेक करें।

यह विडियो भी देखें

उदाहरण जानें -

उदाहरण के तौर पर अगर नाप 5.7 सेंटीमीटर आता है। यानी आपकी चूड़ी का साइज 2.4 है और इंच में 2.35 के लगभग आएगा।

ऑनलाइन शॉपिंग भी होगी आसान

इसी तरीके को आजमाकर आप अपने चूड़ी का साइज पता कर सकती हैं। अगर आपकी हेल्थ थोड़ी ज्यादा है और हाथ मोटे हैं, तो आप सेंटीमीटर के हिसाब से चूड़ी का साइज निकल जाएगा। इसके लिए आप इस आसन टिप को आजमा सकती है और बिना किसी परेशानी की अपने चूड़ी के साइज का पता कर सकती हैं। 

1 (10)

यह भी पढ़ें:  Delhi Famous cloth Market: सस्ते में खरीदना हैं कॉटन सूट और हर तरह के फैब्रिक, तो दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit -  leshya 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।