रखे-रखे काली पड़ गई है ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी? इन हैक्स से ला सकती हैं नई जैसी चमक

How To Clean Black Oxidized Jewellery: नवरात्रि और डांडिया नाइट का नाम आते ही ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का ख्याल सबसे पहले आता है। एथनिक लुक को पूरा करने में इन गहनों का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन समस्या तब आती है जब चमकने वाले गहने काले पड़ जाते हैं। अगर आप इस डांडिया नाइट में अपनी पुरानी ऑक्सीडाइज्ड पहनने का सोच रही हैं, लेकिन ये लेकर परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आजमाकर आप अपनी पुरानी एक्सेसरीज को बिना एकदम नया जैसा चमका सकती हैं।
काली पड़ चुकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को कैसे साफ करें?
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी लंबे समय तक रखे रहने पर नमी और हवा के संपर्क में आकर काली पड़ जाती है। मगर आप कुछ घरेलू और असरदार तरीकों का इस्तेमाल करके इन्हें चमका सकती हैं। जानें कैसे-
1. टूथपेस्ट और पुराने टूथब्रश वाला तरीका आजमाएं
बाथरूम में रखे साधारण सफेद टूथपेस्ट की मदद से आप अपनी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को दोबारा से नया जैसा चमका सकती हैं। इसके लिए आपके केवल कुछ स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत पड़ेगी। नीचे पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस-

- इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा टूथपेस्ट लें।
- अब इसे ज्वेलरी के काले पड़े हिस्सों पर लगाएं।
- फिर मुलायम पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से ज्वेलरी को रगड़ें।
- बारीक डिजाइनों और कोनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए ब्रश के बालों का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से ज्वेलरी को धो लें और साफ सूती कपड़े से तुरंत पोंछ लें।
इसे भी पढ़ें- ये 5 तरह की ज्वेलरी हर महिला के पास होनी चाहिए, सालों बाद भी नहीं होंगी आउट ऑफ फैशन
2. बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉयल ये दोनों चीजें आसानी से किचन में मिल जाती है। ऐसे में आप आसानी से काली पड़ चुकी इस ज्वेलरी को आसानी से साफ कर सकती हैं। नीचे जानें पूरा तरीका-
-1791033246956.webp)
- इसके लिए एक कटोरे में एल्युमिनियम फॉयल की एक शीट बिछाएं और उसमें गर्म पानी डालें।
- पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
- अब अपनी काली पड़ी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को इस पानी में लगभग 5 से 10 मिनट के लिए डुबोकर रख दें।
- फॉयल और बेकिंग सोडा की रासायनिक प्रतिक्रिया से मैल अपने आप छूट जाएगी।
- इसके बाद साफ पानी से धोकर इसे सुखा लें।
3. नींबू और नमक से साफ करें ऑक्सीडाइज ज्वेलरी
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड जंग और कालेपन को हटाने का काम करता है, जिससे गहने मिनटों में चमक उठते हैं। नीचे जानें पूरा तरीका-

- एक कटोरी में नींबू का रस लें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं।
- इस मिश्रण में एक कॉटन बॉल डुबोकर ज्वेलरी पर हल्के हाथों से रगड़ें।
- अगर ज्वेलरी बहुत ज्यादा गंदी है, तो उसे 2 मिनट के लिए इस घोल में छोड़ सकती हैं।
- साफ पानी से धोने के बाद इसे धूप में या पंखे के नीचे पूरी तरह सूखा लें ताकि नमी न रहे।
डांडिया नाइट के बाद ज्वेलरी को सुरक्षित रखने के जरूरी टिप्स
गहनों को सफाई के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। नीचे जानें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को सुरक्षित रखने का तरीका-

- सफाई के बाद गहनों की चमक लंबे समय तक बनी रहे, इसके लिए सही रख-रखाव बहुत जरूरी है।
- ज्वेलरी पहनने के बाद परफ्यूम, डिओडोरेंट या मेकअप स्प्रे सीधे गहनों पर न करें।
- इस्तेमाल के बाद इन्हें हमेशा हवा बंद एयरटाइट जिप लॉक बैग या कॉटन के डिब्बे में अलग-अलग रखें।
- नमी और पसीने से बचाकर रखने से आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कभी काली नहीं पड़ेगी और हमेशा नई जैसी चमकती रहेगी।
इसे भी पढ़ें- Silver Jewellery Cleaning Tips: चांदी की ज्वेलरी क्या पड़ गई है काली? आजमाएं ये 3 कारगर तरीके
अगर आपकी ज्वेलरी बॉक्स में रखे ऑक्सीडाइज्ड गहने काले पड़ गए हैं, तो परेशान या इन्हें फेंकने के बजाय आप इसमें बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- AI (main image), magnific
- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को पानी से धोना चाहिए या नहीं?
- सफाई के बाद इसे साफ पानी से धो सकते हैं, लेकिन धोने के तुरंत बाद पूरी तरह सुखाना जरूरी है।
- ज्वेलरी को लंबे समय तक काला होने से कैसे बचाएं?
- इसे हमेशा एयरटाइट जिपलॉक बैग में रखें ताकि यह हवा और नमी के संपर्क में न आए।
- क्या कॉटन या टिश्यू में लपेटकर ज्वेलरी रखनी चाहिए?
- हां, सूती कपड़े या टिश्यू पेपर में लपेटकर रखने से नमी सोख ली जाती है और ज्वेलरी काली नहीं पड़ती।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।