Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

Small Size Ghungroo Kamarbandh: साड़ी ही नहीं जींस और स्कर्ट के साथ भी पेयर कर सकती हैं ये स्लीक घुंघरू कमरबंद, दिखेंगी खूबसूरत

Small Size Ghungroo Kamarbandh: अगर आप अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए डिफरेंट आउटफिट के साथ एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं, तो अब आप साड़ी ही नहीं बल्कि जींस या स्कर्ट के साथ कुछ लेटेस्ट कमरबंद भी शामिल कर खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।  
Updated:- 2026-05-31, 16:09 IST
image

अधिकतर शादीशुदा महिलाएं और ऐसी महिलाएं, जिन्हें एथनिक और ट्रेडीशनल आउटफिट पहनने का बहुत शौक होता है। वह अपने आउटफिट के साथ एक से एक ज्वेलरी शामिल करती हैं, लेकिन अब आप कुछ लेटेस्ट और स्मॉल साइज के घुंघरू कमरबंद को शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।

डबल फ्लावर डिजाइन स्माल कमरबंद

अगर आप किसी खास फंक्शन या इवेंट में जा रही हैं और साड़ी या किसी भी तरह का एथनिक या ट्रेडीशनल आउटफिट पहन रही हैं, तो आप इस तरह के कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कमरबंद के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।

4 - 2026-05-31T145459.095

फिलीग्री वर्क सिल्वर स्माल कमरबंद डिजाइन

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए जींस टॉप या किसी भी स्कर्ट, कुर्ते के साथ इस तरह के स्मॉल साइज कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कमरबंद के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएंगे। आप इसे चांदी में सुनार के यहां बनवा सकती हैं।

2 - 2026-05-31T145454.960

लटकती घंटी वाला स्माल

आपके लिए इस तरह का स्मॉल साइज कमरबंद डिजाइन भी परफेक्ट हो सकता है, जो आपके पूरे लुक को अट्रैक्टिव और भीड़ से अलग बनाने में मदद करेगा। इस तरह के कमरबंद को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से कम खर्चे में खरीद सकती हैं। आप इसे किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर गॉर्जियस लुक पा सकती हैं।

1 - 2026-05-31T145502.285

यह भी पढ़ें- Artificial Temple Kamarband Ke Design: साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये आर्टिफिशियल 'टेंपल डिजाइन कमरबंद', आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

टेम्पल स्टाइल सिल्वर स्माल कमरबंद

यही नहीं इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला कमरबंद भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा, जो न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगा, बल्कि इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। इस तरह का कमरबंद किसी भी शादी ब्याह में पहनने के लिए परफेक्ट रहेगा।

5 - 2026-05-31T145457.486

सर्कुलर सिल्वर स्माल कमरबंद

अगर आप अपने किसी परिचित के यहां होने वाले प्रोग्राम में जा रही हैं और उस प्रोग्राम में साड़ी या कोई खास आउटफिट पहन रही हैं, तो ज्वेलरी में आप इस तरह के कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। यह आपके पूरे आउटफिट को अट्रैक्टिव और डिफरेंट बनाने में मदद करेगा।

3 - 2026-05-31T145500.789

यह भी पढ़ें- Silver Kamarbandh Designs: साड़ी में पाना है स्लिम और रॉयल लुक? ट्राई करें चांदी के ये लाइटवेट कमरबंद, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   pinterest/Rajitha/Saritha Konda/Sooju Pradhan/Surabhi Garg

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।