Silver Kamarbandh Designs: साड़ी में पाना है स्लिम और रॉयल लुक? ट्राई करें चांदी के ये लाइटवेट कमरबंद, देखें डिजाइंस

भारतीय महिलाएं साड़ी ना पहने ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी किसी खास फंक्शन या इवेंट पर साड़ी पहनकर अपने लुक को पूरा करती हैं, तो अब आप साड़ी के साथ कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन के सिल्वर कमरबंद शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन कमरबंद डिजाइंस के बारे में।
हार्ट शेप चेन पैटर्न कमरबंद
अगर आप भी कमरबंद शामिल करना पसंद करती हैं, तो अब आप इस हार्ट शेप चेन पैटर्न कमरबंद को कैरी कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसे कमरबंद के डिजाइंस आपके साड़ी लुक को बेहतर बनाने के साथ साथ आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे।
वी शेप चेन डिजाइन कमरबंद
आप किसी भी खास मौके पर साड़ी के साथ इस खूबसूरत वी शेप चेन डिजाइन कमरबंद को शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं। इस तरह के कमरबंद इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। यह आपके लिए बेस्ट रहेंगे।
रेक्टेंगुलर शेप घुंघरू कमरबंद
आप चाहें तो अपने साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इस तरह की डिजाइन वाले रेक्टेंगुलर शेप घुंघरू कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कमरबंद को अगर आप चांदी में बनवाना चाहती हैं, तो नजदीकी बाजार में सुनार के यहां फोटो दिखाकर डिजाइन बनवा सकती हैं।

मीनाकारी वर्क चांदी का कमरबंद
अगर आपको साड़ी के साथ एक्सेसरीज पहनना बहुत पसंद हैं और आप अपने साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए एक से एक ज्वेलरी शामिल करती हैं, तो आपके लिए यह मीनाकारी वर्क चांदी का कमरबंद बेस्ट हो सकता है।

हैंगिंग झुमकी पैटर्न चांदी का कमरबंद
अगर आप अपने साड़ी लुक को पूरा करना चाहती हैं और भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो परेशान होने की वजह आप इस तरह के हैंगिंग झुमकी पैटर्न चांदी का कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कमरबंद डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके साड़ी लुक को बेहतर और भीड़ से हटकर लुक देने में मदद करेंगे। ऐसे कमरबंद को आप लहंगे के साथ भी शामिल कर सकती हैं।

फ्लावर स्क्वायर पैटर्न घुंघरू कमरबंद
आप चाहें, तो साड़ी के साथ इस तरह के सिल्वर फ्लावर स्क्वायर पैटर्न घुंघरू कमरबंद को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे कमरबंद के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे या आप नजदीकी बाजार में ज्वेलरी की शॉप से भी इसे खरीद कर शामिल कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
-1779283807829.jpg)
यह भी पढ़ें- Golden Kamarband Ke Designs: सिल्वर नहीं, अब गोल्डन कमरबंद बढ़ाएगा आपकी खूबसूरती, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस
रेड स्टोन घुंघरू झुमकी पैटर्न कमरबंद
अगर आप किसी खास मौके पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, लेकिन साड़ी के साथ कौन सी ज्वेलरी पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने के बजाय अब आप इस तरह के रेड स्टोन घुंघरू झुमकी पैटर्न कमरबंद को शामिल कर सकती हैं।

मल्टीकलर स्टोन पीकॉक डिजाइन कमरबंद
इस तरह के मल्टीकलर स्टोन पीकॉक डिजाइन कमरबंद भी साड़ी के साथ पहनने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो न सिर्फ साड़ी लुक को खास बनाएंगे, बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे। इसे आप किसी भी खास फंक्शन या इवेंट के दौरान पहनकर जा सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- Ghungroo Kamarband For Saree: साड़ी लुक को गॉर्जियस बना देंगे घुंघरू कमरबंद, देखें एक से एक लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : instagram/jkjewellersjodhpur36
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।