Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

Artificial Temple Kamarband Ke Design: साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये आर्टिफिशियल 'टेंपल डिजाइन कमरबंद', आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

Temple Designs Kamarband: अगर आप किसी प्रोग्राम या फंक्शन में साड़ी पहनकर जा रही हैं और उस पर रॉयल और साउथ का लुक पाना चाहती हैं, तो ऑर्टिफिशियल टेंपल डिजाइंस वाली कमर पेटी जरूर पहनें।
Updated:- 2026-05-29, 11:10 IST
Kamarbandh Temple Jewellery Designs

Trendy Temple Kamarband: खास मौके पर अक्सर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए लोग कमरबंध पहनती हैं। इन दिनों मार्केट में टेंपल डिजाइंस वाली इयररिग्स, बैंगल और कमरबंध काफी ट्रेंड में हैं। साउथ इंडियन से इंस्पायर ये डिजाइन न केवल ट्राडिशन साड़ियों पर जचते हैं, बल्कि मॉडर्न स्टाइल की साड़ियों को भी एक एथनिक टच देते हैं।

आर्टिफिशियल टेंपल कमरबंद, चाहे शादी का फंक्शन हो या कोई बड़ा त्यौहार, यह एक्सेसरी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है। आइए नीचे लेख में जानते हैं टेंपल कमरबंद के लेटेस्ट और नए डिजाइंस

देवी-देवताओं की नक्काशी पैटर्न वाले डिजाइन

god pattern kamarband

अगर आप भारी कांजीवरम या सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो देवी-देवाताओं के पैटर्न वाली कमरबंध चुन सकती हैं। आर्टिफिशियल सेगमेंट में ये कमरबंद मैट गोल्ड फिनिश में आते हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली पुराने सोने जैसा लगता है। ये साड़ी को प्रभावशाली लुक देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Kashmiri Jhumka Designs: साड़ी हो या सूट, हर लुक में रॉयल टच जोड़ देंगे ये कश्मीरी झुमके; चेहरे की बढ़ा देंगे खूबसूरती

सिक्कों और मोतियों के पैटर्न वाली कमरबंद

coins and pearls pattern temple design kamarband

अगर आप हल्की ज्वेलरी पहनना चाहती हैं, कासु माला या सिक्कों वाले टेंपल कमरबंद चुन सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे सिक्कों की एक लंबी लड़ी होती है जिसके नीचे बारीक सफेद मोती या लाल-हरे रंग के केम्प पत्थर लगे होते हैं। इसे आप साड़ी के साथ लहंगे या लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

मोर और फूलों के मोटिफ्स पैटर्न वाले कमरबंद

pecock pattern kamarband

आप अगर कुछ डिफरेंट पैटर्न वाली कमरबंद पहनना चाहती हैं, तो पीकॉक और फ्लॉवर डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें मोर की आकृति के साथ छोटे-छोटे झुमके या लटकन चलने के साथ-साथ हल्की आवाज करते हैं, जो बहुत ही आकर्षक लगते हैं।

टेंपल कमरबंद को कैसे करें स्टाइल?

temple design kamarnband

  • टेंपल कमरबंद को हमेशा अपनी नाभि से थोड़ा ऊपर या ठीक नाभि पर बांधें।
  • अगर साड़ी का पल्लू ओपन रख रही हैं, तो कमरबंद को पल्लू के ऊपर से लगाएं।
  • डार्क कलर जैसे लाल, हरा, मरून या मस्टर्ड येलो की साड़ियों के साथ गोल्ड फिनिश वाले टेंपल कमरबंद सबसे ज्यादा खिलते हैं।

इसे भी पढ़ें- Afghan Jhumka Design: कुर्ती से लेकर साड़ी तक खूब जंचते हैं अफगान झुमके के ये 5 डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Amazon, pinterest


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।