Kamarband Designs: छठ पूजा के दौरान साड़ी के साथ शामिल करें ये खूबसूरत कमरबंद, देखें डिजाइन

छठ पूजा का त्योहार हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हर साल छठ पूजा के दौरान अधिकतर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर छठी मैया की पूजा आराधना करती हैं। इस साल भी अगर आप छठ पूजा के दौरान खूबसूरत साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो साड़ी के साथ कुछ खूबसूरत कमरबंद शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन खूबसूरत कमरबंद के नए डिजाइन के बारे में।
हिप बेल्ट कमरबंद
अगर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं और इस साल छठ पूजा के दौरान भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अपनी किसी भी खूबसूरत साड़ी के साथ इस तरह के डिजाइनर हिप बेल्ट कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। ऐसा कमरबंद आपकी खूबसूरती में चार-चार लगा देगा और आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। आप इस तरह के कमरबंद को चांदी का बनवा सकती हैं या आर्टिफिशियल भी खरीद सकती हैं।
हार्ट शेप कमर हिप बेल्ट कमरबंद
आप चाहे तो छठ पूजा के दौरान अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए किसी भी साड़ी के साथ इस खूबसूरत हार्ट शेप कमर हिप बेल्ट कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। इस तरह का कमरबंद आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा। ऐसे कमरबंद की डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद आ रही है।
यह भी पढ़ें: कमर पर लटकाएं ये खूबसूरत 5 कमरबंद, देवरानी जेठानी भी करेगी तारीफ
सर्कल डिजाइन कमर हिप बेल्ट कमरबंद
अगर आप छठ पूजा के खास पर्व को यादगार बनाना चाहती हैं और इस दिन श्रृंगार कर अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए साड़ी पहन रही हैं, तो अब आप अपने साड़ी लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस खूबसूरत सर्कल डिजाइन कमर हिप बेल्ट कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के कमरबंद डिजाइन आपके लुक को खास बनाने में मदद करेंगे और खूबसूरती को बढ़ा देंगे। आप चाहे तो सुनार के यहां इस डिजाइन को चांदी में भी बनवा सकती हैं।
सिल्वर थ्री साइड बेल्ट कमरबंद
आप चाहे तो छठ पूजा पर भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस तरह के खूबसूरत सिल्वर थ्री साइड बेल्ट कमरबंद को भी छठ पूजा के दौरान पहन सकती हैं। इसे आप अपनी किसी भी खूबसूरत साड़ी के साथ शामिल कर अपने छठ पूजा लुक को खास बना सकती हैं। इस तरह का कमरबंद आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा। आप ऐसे कमरबंद को न सिर्फ छठ पूजा के दौरान बल्कि किसी भी त्यौहार पर पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें: शादी से पहले जरूर खरीद लें इस तरह के खूबसूरत पायल, पैरों की बढ़ा देंगे खूबसूरती
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।