ऑफिस में प्रोफेशनल दिखना जरूरी है। लेकिन, गर्मियों और उमस भरे मौसम में सही आउटफिट चुनना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान पसीने और चिपचिपी गर्मी की वजह से महिलाएं ऐसे कपड़े पहनना चाहती हैं, जिनमें वे कंफर्टेबल रहें और साथ ही स्टाइलिश भी नजर आएं। अगर आप भी ऐसा कुछ चाहती हैं, तो आप ऑफिस में स्लीवलेस शॉर्ट कुर्तियां स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपका लुक सुंदर नजर आएगा, साथ ही, ये आपको प्रोफेशनल लुक भी देंगी।
हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाली स्लीवलेस शॉर्ट कुर्तियां दिखा रहे हैं। साथ ही, इन्हें स्टाइल करने का तरीका भी बता रहे हैं। इस तरह की कुर्ती स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसमें आपका लुक अलग और सुंदर भी नजर आएगा।
फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती
ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस कुर्ती में जहां आपका लुक सुंदर नजर आएगा, वहीं ये आपके लुक को एलिगेंट टच भी देगा। यह कुर्ती आपको आसानी से ऑनलाइन मिल सकती है, साथ ही, ऑफलाइन भी आपको ये 200 तक की कीमत में मिल जाएगा।
इस तरह की कुर्ती आप ब्लैक कलर की जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं, साथ ही, पर्ल वर्क झुमके इस कुर्ती के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट हैं।
इसे भी पढ़ें-कफ्तान कुर्ती में चाहिए ग्लैमरस अवतार, तो, इन स्टाइलिंग आइडियाज को करें फॉलो
फॉयल प्रिंट कुर्ती
अगर आप ऑफिस में नया और अलग नजर आना चाहती हैं, तो आप इस तरह की फॉयल प्रिंट कुर्ती पहन सकती हैं। यह कुर्ती फॉयल प्रिंट में है, साथ ही, बेहद ही अलग डिजाइन में है। इस तरह की कुर्ती स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसे आप कई सारे कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकती हैं। यह कुर्ती आपको ऑनलाइन मिल सकती है, साथ ही, बाज़ार से भी आप इसे सस्ते में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस कुर्ती को आप व्हाइट कलर की जींस के साथ पहन सकती हैं, साथ ही, इस आउटफिट के साथ लॉन्ग झुमके आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने का काम करेंगे।
जियोमेट्रिक शॉर्ट कुर्ती
ऑफिस में न्यू लुक पाने के लिए आप इस तरह की जियोमेट्रिक प्रिंट कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इसे स्टाइल करने के बाद आपका लुक बेहद ही सुंदर नजर आएगा। यह कुर्ती आपको कई सारे कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएगी और इसे आप ₹300 तक की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस तरह की कुर्ती आप प्लाजो या ब्लैक या व्हाइट कलर की जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-ऑफिस में ये ए-लाइन कुर्ती स्टाइल करके पाए स्मार्ट लुक, देखें डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों