Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

Saree Designs For Vat Savitri: वट सावित्री पूजा में पहनें ये सिंदूरी रंग की साड़ियां, नई नवेली दुल्हन जैसी लगेंगी आप

Vat Savitri Vrat Ke Liye Saree Designs: वट साव‍ित्री का व्रत मह‍िलाएं अपने पत‍ि की लंबी उम्र और अच्‍छी सेहत के लि‍ए करती हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं सोलर श्रृंगार कर मां सावित्री की पूजा करती हैं और पत‍ि की लंबी उम्र के ल‍िए कामना करती हैं। अगर आप इस द‍िन दुल्‍हन जैसा लुक पाना चाहती हैं ताे हम आपको स‍िंदूरी रंग की कुछ यून‍िक साड़‍ियां दि‍खा रहे हैं। इसे पहनकर आप एकदम नई नवेली दुल्‍हन जैसी लगेंगी।
Updated:- 2026-05-07, 12:51 IST
red saree designs for vat savitri vrat 2026

Sindoori Rang Ki Latest Saree Designs: इस बार साल 2026 में वट साव‍ित्री का व्रत 16 मई यानी शन‍िवार को रखा जा रहा है। ये व्रत मह‍िलाएं अपने पत‍ि की लंबी उम्र और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए रखा जाता है। इस द‍िन सुहाग‍िन मह‍िलाएं चाहती हैं क‍ि वो सबसे खूबसूरत द‍िखें। इसके ल‍िए वो अच्‍छी से अच्‍छी साड़‍ियां खरीदती हैं। हाथों में मेहंदी लगाती हैं। कुल म‍िलाकर इस द‍िन मह‍िलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं।

अगर आप इस पावन मौके पर एकदम दुल्‍हन जैसा लुक पाना चाहती हैं तो हम आपके ल‍िए स‍िंदूरी रंग की कुछ यून‍िक साड़‍ियां लेकर आए हैं। अगर आप इसे वट साव‍ित्री व्रत की पूजा में पहनेंगी तो आपको एकदम दुल्‍हन जैसा लुक‍ म‍िलेगा। आइए देखते हैं-

वेलवेट टच वाली हैवी एम्ब्रॉयडरी साड़ी

saree designs for vat savitri vrat puja

वट सावित्री की पूजा के लिए ये सिंदूरी रेड कलर की वेलवेट साड़ी अगर आप पहनेंगी तो आप एकदम नई नवेली दुल्‍हन जैसी लगेंगी। इससे आपको एकदम रॉयल लुक म‍िलेगा। इसमें जैसा क‍ि आप देख रही हैं क‍ि बॉर्डर पर की गई बारीक गोल्डन कारीगरी और पफ स्लीव वाले ब्लाउज से आपको यून‍िक लुक मि‍लेगा।

यह भी पढ़ें- Rose Design Diamond Ring: पार्टनर को दें गुलाब ड‍िजाइन वाले ये डायमंड र‍िंग, देखें लेटेस्ट ऑप्‍शंस

Image Credit- Pinterest/Aza Fashions

कटवर्क बॉर्डर वाली ऑर्गेंजा साड़ी

saree designs for vat savitri vrat puja (1)

अगर आप कुछ लाइट वेट में स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो ये रेड कलर की ऑर्गेंजा साड़ी आप पर खूब अच्‍छी लगेगी। इसका सबसे खूबसूरत हिस्सा इसका कटवर्क वाला चौड़ा बॉर्डर है। इस पर फूलों की सुंदर कढ़ाई की गई है। कुल म‍िलाकर ये साड़ी वट सावित्री की पूजा के ल‍िए बेस्‍ट है।

यह भी पढ़ें- Jodha Ring Designs: जोधा स्टाइल गोल्‍ड र‍िंग के ये लेटेस्ट डिजाइंस देखें, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

Image Credit- Pinterest/azafashions

लहरिया प्रिंट और गोटा-पट्टी साड़ी

saree designs for vat savitri vrat puja (2)

वट सावित्री पर ट्रेडिशनल लुक पाना है तो ये रेड कलर की लहरिया साड़ी बहुत अच्‍छी लगेगी। इस पर बना जि‍ग-जैग पैटर्न और पल्लू पर चमकता हुआ गोल्‍डन गोटा-पट्टी का वर्क इसकी सुदंरता बढ़ा रहा है। इसकी खास बात तो ये है क‍ि ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल रहेगी।

यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Locket Ke Designs: एन‍िवर्सरी पर पत्नी को गि‍फ्ट में दें ये सोने का लॉकेट, लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस आएंगे पसंद

Image Credit- Pinterest/NityaBajajOfficial

फुल सीक्वेंस वर्क वाली सिंदूरी साड़ी

saree designs for vat savitri vrat puja (3)

अगर आपको चमक-धमक बहुत पसंद है, तो ये हैवी सीक्वेंस वर्क वाली रेड कलर की साड़ी आप पर बहुत अच्‍छी लगेगी। जैसा क‍ि आप देख रही हैं क‍ि पूरी साड़ी पर सितारों का काम क‍िया गया है। इसके साथ फुल स्लीव्स वाला वर्क वाला ब्लाउज वट सावित्री की पूजा के ल‍िए एकदम सही रहेगा।

Image Credit- Pinterest/مِلاف ليان

मल्टीकलर कढ़ाई वाली सिंदूरी साड़ी

saree designs for vat savitri vrat puja (4)

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो ये रेड और प‍िंक म‍िक्‍स शेड वाली साड़ी बहुत प्यारी लगेगी। इस साड़ी के बॉर्डर पर ग्रीन और ब्‍लू धागों की मल्टीकलर कढ़ाई की गई है। अगर आप वट सावित्री पर ये साड़ी पहनेंगी तो आपको एक ग्रेसफुल लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली व‍ियर के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/The Suited Muse

तो अगर आप भी वट साव‍ित्री व्रत पूजा में दुल्‍हन जैसा लुक पाना चाहती हैं तो ये साड़‍ियां आप पर खूब जचेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Glamour Dress Hub/House of Nepal/havenStyle/SareesBazaar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।