Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

Rose Design Diamond Ring: पार्टनर को ग‍िफ्ट में दें गुलाब ड‍िजाइन वाले ये डायमंड र‍िंग, सुंदर लगेंगे आपके हाथ

Latest Design Of Rose Diamond Ring: अगर आप अपनी पार्टनर को कुछ स्‍पेशल ग‍िफ्ट करना चाहते ह‍ैं तो गुलाब के डिजाइन वाली डायमंड रिंग एक बहुत ही बढ़‍िया ऑप्‍शन है। ये न केवल देखने में बहुत ही खूबसूरत और रॉयल लगती हैं, बल्कि प्यार का इजहार करने के लिए भी परफेक्ट हैं। हम आपको कुछ लेटेस्‍ट डि‍जाइंस के Rose Design Diamond Ring द‍िखा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-17, 13:43 IST
rose design diamond ring

Rose Design Diamond Ring: हम सभी को सजने संवरने का खूब शौक होता है। इसके लिए लोग अच्छे-अच्छे आउटफिट्स पहनते हैं। लड़कियां और महिलाएं तो मेकअप का भी पूरा ध्यान रखती हैं। हालांकि, खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ मेकअप या आउटफिट ही नहीं, ज्वेलरीज भी काफी मायने रखती हैं। नेकलेस, रिंग, बैंगल्स और ईयररिंग्स भी हमारी खूबसूरती निखारने का काम करते हैं।

तो अगर आपकी गर्लफ्रेंड या वाइफ को भी ज्वेलरीज पसंद हैं और आप उन्हें कुछ यूनिक गिफ्ट करना चाहते हैं, तो गुलाब के डिजाइन वाली डायमंड रिंग एक बढ़िया ऑप्शन है। ये न केवल देखने में खूबसूरत और रॉयल लगती है, बल्कि प्यार का इजहार करने के लिए भी परफेक्ट है। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन के Rose Design वाले Diamond Ring दिखा रहे हैं। आइए देखते हैं-

रॉयल रोज डिजाइन डायमंड रिंग

rose design diamond ring

ये अंगूठी बिल्कुल एक खिलते हुए गुलाब जैसी दिख रही है। इसके बीच में एक बड़ा सा डायमंड लगा हुआ है। जैसा कि आप देख रही हैं कि गुलाब की हर पंखुड़ी को भी छोटे-छोटे हीरों से सजाया गया है। इसी से इसे रॉयल लुक मिलेगा। यकीन मानिए, जब आप अपनी पार्टनर को ये रिंग देंगे तो उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- Jodha Ring Designs: जोधा स्टाइल गोल्‍ड र‍िंग के ये लेटेस्ट डिजाइंस देखें, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

Image Credit- Pinterest/La Fashionista Creates

लीफ और रोज डिजाइन डायमंड रिंग

rose design diamond ring (1)

ये रिंग भी दिखने में काफी यूनिक और स्टाइलिश लग रही है। इसमें एक खूबसूरत गुलाब का फूल बना हुआ है और हीरों से जड़ी छोटी-छोटी पत्तियों का डिजाइन बनाया गया है। तो अगर आपकी पार्टनर को सिंपल लेकिन क्लासी ज्वेलरी पसंद है, तो आप उन्हें इस तरह की रिंग दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Chandi Ke Kade: हाथ की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये चांदी के जिग-जैग कड़े, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/ZILL E HUMA

गोल्ड और डायमंड मिक्स रोज रिंग

rose design diamond ring (2)

ये अंगूठी भी दिखने में काफी यूनिक है क्योंकि इसमें गोल्ड और हीरे दोनों ही हैं। अंगूठी का बैंड सोने का है और ऊपर बना गुलाब का फूल पूरी तरह से हीरों से चमचमा रहा है। ये रिंग वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के कपड़ों पर खूब जचेगी।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली व‍ियर के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/WeddingVibe

पिंक स्टोन और डायमंड रोज रिंग

rose design diamond ring (3)

ये अंगूठी तो किसी का भी दिल जीतने के लिए परफेक्ट है। इसमें पिंक स्टोन और हीरों का इस्तेमाल करके एक बहुत ही खूबसूरत गुलाब बनाया गया है। इसका कलर और डिजाइन दोनों ही अट्रैक्टिव और फेमिनिन लुक देंगी। आप सगाई के लिए भी ये रिंग खरीद सकते हैं या फिर एनिवर्सरी पर भी पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Locket Ke Designs: एन‍िवर्सरी पर पत्नी को गि‍फ्ट में दें ये सोने का लॉकेट, द‍ेखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/al.t.mclaren

गोल्डन पेटल्स रोज रिंग

rose design diamond ring (4)

ये अंगूठी बहुत ही सुंदर और यूनिक डिजाइन में है। इसमें गोल्डन पेटल्स को एक बड़े खिले हुए गुलाब का डिजाइन दिया गया है। इसके बिल्कुल बीच में एक चमकदार हीरा लगा है। ये बोल्ड और स्टाइलिश डिजाइन किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट है।

Image Credit- Pinterest/Tasn jewelry

रोज डि‍जाइन वाला यून‍िक डायमंड रि‍ंग

gold design diamond ring

ये एक बहुत ही खूबसूरत रोज गोल्ड डायमंड रिंग है। इसमें गुलाब के फूल का खूबसूरत डिजाइन बना हुआ है। इसके बीच में एक हीरा जड़ा हुआ है र आसपास छोटे लगे छोटे-छोटे डायमंड्स इसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।

Image Credit- Pinterest/Etsy

तो अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ यूनिक गिफ्ट्स लेना चाहते हैं तो ये गुलाब के डिजाइन वाली रिंग बेस्ट रहेगी। ये आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Sapkr/Gandalf

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।