Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

बदलते मौसम में स्किन फ्रेंडली रहेंगे लेटेस्ट डिजाइंस वाले ये कॉटन सलवार-सूट

सिंपल सूट के साथ आप हैवी ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपका लुक काफी फैंसी नजर आएगा। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-14, 19:23 IST
cotton suit design

मौसम बदल रहा है और सर्दियों के बाद अब गर्मियां शुरू लगभग हो ही गई हैं। वहीं मौसम कैसा भी हो सलवार-सूट को पहनना हम सभी पसंद करते हैं। गर्मियों में अक्सर हम स्किन फ्रेंडली फैब्रिक के कपड़े ही पहनते हैं।

इस मौसम में कॉटन से बनी सलवार-सूट काफी ज्यादा पहनी जाती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कॉटन की सलवार-सूट डिजाइंस और बताएंगे इन स्टाइलिश सूट को स्टाइल करने के आसान टिप्स-

चौड़े घेरे वाला स्ट्रैट सूट 

printed suit design

आजकल सिंपल सूट को स्टाइलिश बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। सिंपल लुक के लिए आप प्रिंटेड डिजाइन की फैब्रिक खरीद सकती हैं और स्टाइलिश लुक के लिए घेरे को थोड़ा चौड़ा बनवा सकती हैं। प्लाजो या पैन्ट्स के साथ इस सूट को कम्प्लीट कर सकती हैं। इस तरह के सूट के साथ आप नेट के प्लेन दुपट्टे को स्टाइल करें।

इसे भी पढ़ें: Suit Designs: दिखना चाहती हैं सलवार-सूट में स्टाइलिश तो एक्ट्रेस सुरभि चांदना के लुक्स को करें री-क्रिए

अनारकली स्टाइल स्टाइल सूट 

anarkali suit design

प्लेन कलीदार सूट डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वहीं अगर आप प्लस साइज है या आपकी ब्रेस्ट हैवी है तो आप ए-लाइन वाले डिजाइन के फ्लोर लेंथ अनारकली स्टाइल सूट सिलवाएं। इस तरह के लुक के साथ आप कानों में सिल्वर या एंटीक झुमकी को पहन सकती हैं। इस तरह के कुर्ती स्टाइल सूट के साथ में चूड़ीदार प्जामी बेस्ट लुक देने में मदद करेगी।  

इसे भी पढ़ें: सलवार-सूट में दिखना चाहती हैं मॉडर्न तो कुर्ती स्टाइल सूट के ये डिजाइंस आपके लिए रहेंगे बेस्ट

अंगरखा डिजाइन सूट 

angrakha suit

सिंपल कॉटन सूट लुक में आप स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो इस तरीके से अंगरखा डिजाइन की कुर्ती स्टाइल सूट को पहन सकती हैं। इस तरह की सूट के साथ की लेंथ को आप घुटनों से लेकर फ्लोर लेंथ तक बनवा सकती हैं। वहीं फैंसी लुक पाने के लिए आप नेकलाइन पर गोटा-पत्ती या किनारी लेस लगवा सकती हैं। इस तरह के लुक में आप दुपट्टा स्किप भी कर सकती हैं।

 

 

अगर कॉटन सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Bunaai, utsavfashion, libaas queen

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।