सलवार-सूट में दिखना चाहती हैं मॉडर्न तो कुर्ती स्टाइल सूट के ये डिजाइंस आपके लिए रहेंगे बेस्ट

स्टाइलिश दिखने के लिए आप प्लेन फैब्रिक खरीदकर अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से डिजाइन को कस्टमाइज करवा सकते हैं।
Updated:- 2024-02-15, 18:59 IST
latest kurti style suit design

सलवार-सूट में आजकल कई डिजाइन आपको मार्केट में नजर आ जाएंगे। वहीं आजकल मॉडर्न स्टाइल के लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है। मॉडर्न लुक की बात करें तो कुर्ती स्टाइल सलवार-सूट को काफी पसंद किया जा रहा है।

कुर्ती को स्टाइल करने के लिए आप सेलेब्रिटीज से इंस्पायर हो सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुर्ती स्टाइल सलवार-सूट के खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-

ऑफ शोल्डर कुर्ती स्टाइल शरारा डिजाइन 

off shoulder suit

मॉडर्न लुक पाने के लिए कुर्ती की नेकलाइन ऑफ शोल्डर रखवा सकती हैं। इस डिजाइनर सूट को शिवानी शिरल्ली द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह का सूट आप अपनी पसंद के फैब्रिक को खरीद कर कस्टमाइज करवाने का सोच रही हैं तो ब्रा पहनने की जगह पर कप्स लगवाएं।

HZ Tip: इस तरह के लुक को आप हैवी इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Suit Designs: देखने में बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं फुल घेरे वाले ये सूट डिजाइंस

लूज कुर्ती स्टाइल सूट 

kurti style loose suit

फैंसी लुक पाने के लिए इस सूट को आप केवल फैब्रिक खरीदकर खुद कस्टमाइज कर सकती हैं। इस सिल्क सूट को डिजाइनर ब्रांड मिसरी बाय मेघना नय्यर द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरीके के स्ट्रैट लूज पैन्ट्स स्टाइल सूट आपको रेडीमेड लगभग 800 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरह के लुक को हैवी बनाने के लिए आप गोटा-पट्टी वाली लेस को सूट में लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Suit Designs : देसी लुक में जान डालेंगे हैवी वर्क वाले सलवार-सूट के ये नए डिजाइंस

अनारकली स्टाइल कुर्ती सूट

anarkali style kurti suit

कलीदार सूट देखने में काफी इस स्टाइलिश डिजाइनर चंदेरी सिल्क सूट को ब्रांड दिल्ली विंटेज द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह का रेडीमेड डिजाइन सूट आपको मार्केट में लगभग 2,500 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। सूट में कलियां आप अपनी बॉडी शेप के हिसाब से बनवा सकती हैं।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। 

 

अगर आपको सलवार-सूट के डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।