Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:51 AM IST

शादी में दिखना है खास तो ये सिल्क साड़ी आएंगी आपके काम, जानें कैसे करें स्टाइल?

साड़ी को स्टाइल करने के लिए आपको अपनी बॉडी टाइप का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का खास ख्याल रखें।
Updated:- 2024-01-15, 18:17 IST
silk saree design

Saree Styling Tips: साड़ी के कई डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। वहीं सोशल मीडिया के जरिये आपको इसके कई ड्रेपिंग स्टाइल भी देखने को मिलेंगे। बात अगर सिल्क साड़ी की करें तो ये एवरग्रीन चलन में रहता है और इसे कई तरीके से स्टाइल भी किया जाने लगा है।

अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए आप सिल्क साड़ी को कई तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं वो आसान टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

सिल्क साड़ी के साथ हेयर स्टाइल कैसे चुनें? (Silk Saree Styling)

silk saree styling tips

लुक को आकर्षक बनाने के कई तरीके होते हैं, लेकिन लुक को आकर्षक बनाने के लिए बालों के लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल को चुनना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप स्लीक हेयर स्टाइल को चुनें। वहीं सिल्क साड़ी और ट्रेडिशनल लुक को परफेक्ट बनाने के लिए स्लीक हेयर बन को चुनें और इसे सजाने के लिए ताजे गजरे या गुलाब के फूलों को बालों में लगायें।

 इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल

सिल्क साड़ी के साथ किस तरह की ज्वेलरी को चुन सकती हैं? (Silk Saree Designs)

red silk saree

वैसे तो आप सिल्क साड़ी के साथ हर तरह की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं, लेकिन अगर आप ट्रेडिशनल लुक को खास बनाना चाहती हैं तो साउथ स्टाइल टेम्पल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं आप चाहे तो हैवी झुमकों को भी स्टाइल कर अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : शादी के फंक्शन के लिए सिल्क साड़ी के ये डिजाइंस आप भी कर सकती हैं ट्राई

सिल्क साड़ी को मॉडर्न लुक कैसे दें? (Silk Saree Draping Style)

belt with silk saree

सिल्क साड़ी को आप थोड़ा मॉडर्न टच भी दे सकती हैं। इसके लिए आप कस्टमाइज करवाई गई बेल्ट को स्टाइल कर सकती हैं या चाहे तो लेदर की चौड़े स्ट्रैप वाली बेल्ट को भी चुन सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी को ही स्टाइल करें अन्यथा आपका लुक ओवर नजर आने लगेगा।

 

 

अगर आपको ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए सिल्क साड़ी को स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।