शादी के दिन पास आने से पहले ही दुल्हन के दिल में एक हलचल सी होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे सबसे ज्यादा लहंगे के डिजाइन की टेंशन होती है। साथ ही, लहंगा हैवी या सिंपल लेना है। इसके बारे में भी उसे पता नहीं होता है। ऐसे में जब वो मार्केट में नए ट्रेंड के लहंगे को खरीदने जाती है, तो कंफ्यूज जरूर हो जाती है। इसकी वजह से वो सही लहंगा चूज नहीं कर पाती है। ऐसे में आप इस बार शादी लुक को रॉयल तरीके से क्रिएट करने के लिए सिल्क फैब्रिक के लहंगा डिजाइन को ट्राई करें। इस तरह के लहंगे पहनने के बाद बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।
आजकल गोटा पट्टी वर्क काफी ट्रेंड में है। इस तरह के वर्क वाले लहंगे पहनने के बाद बेहद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको हैवी वर्क और डिजाइन मिल जाता है। ये लहंगा भी रेड कलर में बेहद खूबसूरत लग रहा था। इसमें होने वाला गोटा वर्क इसे और रॉयल टच दे रहा था। इसके साथ दुपट्टा भी हैवी वर्क में नजर आ रहा था। लहंगे के नीचे की तरफ हैवी बॉर्डर वर्क और बीच में गोटे से बने घूमावदार डिजाइन लहंगे पर अच्छे लग रहे थे। इस तरह का लहंगा पहनने के बाद और भी खूबसूरत दिखाई दे रहा था। मार्केट में ये लहंगा आपको 1,5000 से 20,000 रुपये में मिल जाएगा।
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए थ्रेड और स्टोन वर्क वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको पूरे लहंगे में हैवी वर्क वाला डिजाइन मिलेगा। इसके साथ ब्लाउज आपको लहंगे के बॉर्जर से मैचिंग कलर में मिलेगा। लहंगे के साथ दुपट्टा भी आपको वेलवेट फैब्रिक में मिल जाएगा। इससे आपका लुक महारानी से कम नहीं लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 20,000 से 25,000 रुपये में मिल जाएगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Bridesmaids Lehenga Look: दोस्त की शादी के लिए आप भी स्टाइल कर सकती हैं नीति मोहन के ये लहंगे, डिजाइन देख लुक करें रीक्रिएट
अगर आपको हैवी डिजाइन वाले लहंगे पसंद है, तो इसके लिए आप जरदोजी वर्क वाले सिल्क लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में आपको अपनी पसंद का हर डिजाइन मिल जाएगा। इसे पहनने के बाद आपका लुक पहले से ज्यादा सुंदर नजर आएगा। इस तरह के लहंगे के साथ आप सिल्क का दुपट्टा और नेट फैब्रिक से बनी चुनरी को वियर करें। इससे आपका लुक और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगा। ये लहंगे आपको 25,000 से 30,000 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Wedding Lehenga: शादी में पहनने के लिए खरीद सकती हैं इस कलर के लहंगे, लगेंगी महारानी जैसी खूबसूरत
इस बार वेलवेट की जगह पर सिल्क फैब्रिक से बने लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्रेंड फॉलो करने को मिलेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।