herzindagi
kalidar lehenga designs

Lehenga Designs: वेडिंग सीजन में आपके लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाएंगे खूबसूरत डिजाइन वाले ये कलीदार लहंगे

Lehenga Designs: शादी जैसे खास मौके पर लहंगा वियर करने के लिए के लिए बेस्ट ऑप्शन है और इस तरह के आउटफिट में आप खूबसूरत भी नजर आती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-13, 14:02 IST

Lehenga Designs:शादी का सीजन शुरू हो गया है और शादी के दिन के लिए महिलाएं स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए लहंगा स्टाइल करना ज्यादा पसंद करती हैं। लहंगा शादी के मौके पर पहनने के लिए महिलाओं की पहली पसंद है और ये ही वजह है कि इस दिन के लिए बेस्ट से बेस्ट से लहंगे का चुनाव करती है। वहीं शादी जैसे खास मौके पर अगर आप लहंगा पहनने का सोच रही हैं और स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो आप ये खूबसूरत डिजाइन वाले कलीदार लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। ये कलीदार लहंगे आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे साथ ही आपका लुक रॉयल भी नजर आएगा।

ऑर्गेंजा कलीदार लहंगा

kalidar lehenga designs

अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह का ऑर्गेंजा फैब्रिक वाला कलीदार लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस पिस्ता कलर के लहंगे में हैवी वर्क किया है जो शादी के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वहीं इसके साथ जो पिंक कलर का दुप्पटा है वो लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस तरह का कलीदार लहंगा आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन में मिल जाएगा जिसे आप 5,000 से 10,000 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस लहंगे के साथ आप हैवी ज्वेलरी वियर कर सकती हैं या चोकर स्टाइल वाली ज्वेलरी भी स्टाइल कर सकती हैं।

kalidar lehenga designs (2)

लाइट कलर में आप इस तरह का कलीदार लहंगा भी वियर कर सकती हैं जो स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- Lehenga Designs: नजर आना चाहती हैं सबसे अलग तो एक्ट्रेसेस के इन लहंगा डिजाइंस से लें आइडिया, इस तरह करें स्टाइल

मल्टी कलर कलीदार लहंगा

kalidar lehenga designs (3)

यह मल्टी कलर कलीदार लहंगा भी शादी के मौके पर न्यू लुक और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। यह लहंगा मल्टी कलर में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस तरह का लहंगा आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर मिल सकता है। इस लहंगे को आप 8,000 से 12,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इस लहंगे के साथ आप स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं

सेक्विन्स वर्क कलीदार लहंगा

kalidar lehenga designs (4)

रॉयल लुक के लिए आप इस तरह के सेक्विन्स वर्क वाले कलीदार लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस लहंगे में सेक्विन्स वर्क किया हुआ है ये लाइट और डार्क ब्लू कलर में है। यह लहंगा आपके लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस बनाने में मदद करेगा और इस लहंगे को आप 10,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस लहंगे के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।

kalidar lehenga designs (5)

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का कलीदार लहंगा भी स्टाइल कर सकती हैं जो स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- Designer Lehenga : वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये डिजाइनर लहंगे

अगर आपको कलीदार लहंगे के ये खूबसूरत डिजाइन और इन्हें स्टाइल करने के  टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit- myntra, nykaafashion,womensfashionmart,taruntahiliani, kreeva

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।