श्वेता तिवारी के इन साड़ी लुक्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

अगर आप सिंपल साड़ी में डिफरेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो इसके लिए आप श्वेता तिवारी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
Updated:- 2022-06-17, 13:03 IST
shweta tiwari best saree looks

श्वेता तिवारी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह अपनी एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनका फैशन सेंस किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं है। यहां तक कि वह फैशन के मामले में कभी-कभी अपनी बेटी पलक तिवारी को भी टक्कर देती हुईं नजर आ चुकी हैं। उनका स्टाइल हमेशा अप टू डेट रहता है।

वह वेस्टर्न से लेकर एथनिक तक हर आउटफिट को कैरी करना जानती हैं। इसलिए आज भी वह लोगों के बीच काफी फेमस हैं। खासतौर पर उनकी साड़ी लुक्स बेहद अच्छे होते हैं। वह सिल्क से लेकर फ्लोरल तक की साड़ी पहन चुकी हैं। हर बार उनका लुक फैशन को दीवाना बना देता है। अगर आप भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो आप उनके स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं।

रेड साड़ी लुक

red saree look
अगर आप किसी भी पार्टी में रॉक करना चाहती हैं तो श्वेता तिवारी का यह रेड साड़ी लुक एकदम बेस्ट है। उन्होनें सिंपल रेड साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना है। आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। साड़ी के साथ खुले बाल, ग्लॉसी लिपस्टिक और लाइट मेकअप करें।

टिप्स:इस तरह की साड़ी के साथ खुल्ला पल्ला रखें। पर्ल ईयरिंग्स पहनें।

लाइट पिंक साड़ी

light pink saree
सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए आप श्वेता तिवारी की तरह लाइट पिंक कलर की साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी के बॉर्डर से मैच करता हुआ ब्लाउज पहनें। डार्क लिपस्टिक लगाएं। इससे आपका लुक निखर कर आएगा।

टिप्स:जुड़ा हेयरस्टाइल बनाएं और बालों में फूल लगाएं। छोटे ईयरिंग्स और सिंपल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट करें।

फ्लोरल साड़ी

shweta tiwari looks
आजकल फ्लोरल साड़ी का ट्रेंड फैशन में है। और श्वेता तिवारी का फैशन सेंस हमेशा अप टू डेट रहता है। उन्होनें व्हाइट फ्लोरल साड़ी पहनी है, जिस पर रेड कलर के फ्लावर बने है। इसके साथ उन्होनें रेड सिंपल ब्लाउज पहना है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

टिप्स: इस तरह की साड़ी के साथ डीप वीनेक ब्लाउज काफी अच्छे लगते हैं।

इसे भी पढ़ें:एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के इन वेस्टर्न लुक्स से लें इंस्पिरेशन

सिल्क साड़ी पहनें

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

सिल्क साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। ऐसे में अगर आप पार्टी में सबसे हटके दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आपको सिल्क साड़ी पहननी चाहिए। साड़ी के बॉर्डर से मैच करती हुई ज्वेलरी पहनें। इससे आपका लुक और भी अच्छा लगेगा।

टिप्स:आप कलर कॉन्ट्रास्ट लुक ट्राई कर सकती हैं। जैसे पिंक साड़ी के साथ ब्लू कलर का ब्लाउज पहनें। इससे आपका लुक डिफरेंट लगेगा।

इसे भी पढ़ें:पार्टी के लिए परफेक्ट होंगे मलाइका अरोड़ा के ये साड़ी कलेक्शन

लाइनिंग साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

श्वेता तिवारी का यह साड़ी बेहद स्टनिंग है। अगर आप चाहती हैं कि पार्टी में सबकी नजरें आप पर टिकी रहें तो आप इस लुक से इंस्पायर हो सकती हैं। उन्होनें लाइनिंग डिजाइन वाली साड़ी पहनी है। जिसके साथ उन्होनें वीनेक वाला डिजाइनर ब्लाउज पहना है।

टिप्स: आप डिफरेंट लुक के लिए ड्रेपिंग का कोई नया स्टाइल चुन सकती हैं।


उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।