Saree Designs: साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन हम इसके लिए हमेशा या तो फेस्टिवल का इंतजार करते हैं वरना शादी सीजन का वेट करते हैं क्योंकि रोजाना साड़ी वियर करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दिवाली का त्योहार आने वाला है। साड़ी वियर करने के लिए ये सबसे बेस्ट दिन है। एथनिक वियर के लिए आप सीक्वेंस साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। पार्टी लुक के लिए आपको इसमें अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें बाजार से खरीदकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
पर्पल कलर सीक्वेंस साड़ी (Best Saree Designs For Diwali)
इस बार दिवाली पार्टी के लिए आप पर्पल कलर कटदाना वर्क वाली सीक्वेंस साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह के वर्क वाली साड़ी दिखने में काफी अच्छी लगती है साथ ही पार्टी के लिए बेस्ट होती है। इसमें जो साड़ी का फेब्रिक होता है वो सिल्क क्रेप वाला होता है। इसलिए इसमें ये वर्क और ज्यादा उभरकर नजर आता है। इसके साथ आप वी नेकलाइन वाले ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी मार्केट में आपको 1000 से 2000 रुपये में मिलेगी। जिसे आप अपनी पसंद के कलर और वर्क के हिसाब से खरीद सकती हैं।
HZ Tips: इस साड़ी के साथ आप स्टोन वर्क ज्वेलरी सेट और ओपन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
रेड सीक्वेंस वर्क साड़ी (Latest Saree Designs For Women)
दिवाली पार्टी में आप रेड कलर वाली सीक्वेंस वर्क साड़ी को भी वियर कर सकती हैं। ये नाइट पार्टी में काफी अच्छी लगती है। इस साड़ी में आपको थोड़े-थोड़े (कम बजट में साड़ी खरीदने के तरीके) हिस्से में सीक्वेंस वर्क मिलेगा। साथ में बॉर्डर भी वैसे ही वर्क वाला नजर आएगा। ब्लाउज को आप चाहे तो सिंपल रख सकती हैं वरना सीक्वेंस वाला भी बनवा सकती हैं। साड़ी हैवी है तो आपको अपने लुक पर भी ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं है पर्ल ज्वेलरी वियर करें और साथ में स्मोकी आई मेकअप क्रिएट करें आपका लुक परफेक्ट लगेगा।
HZ Tips: साड़ी के साथ आप बन हेयर स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: स्लिम लुक पाने के लिए करें इन साड़ी डिजाइंस को स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत
पिंक बेस कलर सीक्वेंस साड़ी करें वियर (Sequin Work Saree Style Tips)
अगर आपको ज्यादा हैवी वर्क वाली सीक्वेंस साड़ी को वियर नहीं करना तो ऐसे में आप लाइट वेट और बेस कलर वाली (नेट साड़ी डिजाइन) सीक्वेंस साड़ी को वियर कर सकती हैं। ये पहनने के बाद काफी क्लासी लगती है साथ ही पार्टी के लिए परफेक्ट है। इस तरह की साड़ी के अलग-अलग कलर ऑप्शन आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। जिसे आप 1000 से 2000 रुपये में खरीद सकती हैं।
HZ Tips: इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट में ब्लाउज और पर्ल ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब
इस दिवाली पार्टी के लिए रेडी होने के लिए आप सीक्वेंस वर्क साड़ी को वियर करें। इससे आपका लुक काफी सुंदर लगेगा साथ ही आप सबसे अलग नजर आएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Azafashion
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों