Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

Sawan 2026 में अपने ग्रीन कुर्ते के साथ ट्राई करें ये 5 शेड्स, द‍िखेंगी स्‍टाइल‍िश

अगर आप भी सावन में ग्रीन कुर्ता पहनने का सोच रही हैं, तो हम आपको कुछ बेस्‍ट कलर कॉम्‍ब‍िनेशन बता रहे हैं ज‍िससे आपका लुक बेस्‍ट लगेगा।
Updated:- 2026-07-27, 15:33 IST
best combinations to pair with green colour

सावन आते ही चारों तरफ हर‍ियाली छा जाती है। इस दौरान मह‍िलाएं और लड़क‍ियां हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। चाहे ऑफ‍िस हो, मंद‍िर जाना हो, फैम‍िली फंक्‍शन हो या फ‍िर सहेल‍ियों के साथ कहीं घूमने ही क्‍यों न जाना हो, जगह के ल‍िए ग्रीन कुर्ते ही सबसे ज्‍यादा पसंद क‍िए जाते हैं, लेक‍िन कई बार ऐसा होता है क‍ि हम हर साल ग्रीन कुर्ते के साथ वहीं व्‍हाइट या हरा दुपट्टा ही पेयर कर लेते हैं। इससे लुक थोड़ा बोर‍िंग लगने लगता है।

ग्रीन कुर्ते के साथ ट्राई करें ये 5 शेड्स

अगर आप इस बार सावन में ग्रीन कुर्ते को बिल्कुल नया और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो बस उसके साथ सही कलर का प्‍लाजो और दुपट्टा कैरी करें। साथ ही ज्वेलरी और फुटवियर पर भी ध्‍यान दें। कुछ छोटे-छोटे स्टाइलिंग टिप्स आपके सिंपल ग्रीन कुर्ते को भी खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

1. ग्रीन कुर्ते के साथ व्‍हाइट

अगर आपके पास डार्क या लाइट ग्रीन कुर्ता है, तो उसके आप साथ व्‍हाइट पलाजो, पैंट या चूड़ीदार पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन हमेशा अच्छा लगता है।

ऐसे करें स्टाइल

  • व्‍हाइट कॉटन या चिकनकारी दुपट्टा लें।
  • कानों में सिल्वर झुमके पहन लें।
  • छोटी सी हरी या सफेद बिंदी लगा लें।
  • हाथ में सिल्वर चूड़ियां या ऑक्सीडाइज्ड कंगन पहन सकती हैं।
  • पैरों में व्‍हाइट जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहन लें।
  • बालों की चोटी या लो बन बना लें।
  • चाहें तो बालों में गजरा भी लगा सकती हैं।

best combinations to pair with green colour (1)

Image Credit- Pinterest/Etsy

2. ग्रीन के साथ येलो

अगर आपको थोड़ा ब्राइट और खुशमिजाज लुक पसंद है, तो ग्रीन कुर्ते के साथ आप पीला दुपट्टा या येलो बॉटम्स ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Sawan 2026: हरी चूड़ी के साथ पहनें ये कंगन डिजाइंस, खूबसरत लगेंगे हाथ

ऐसे करें स्टाइल

  • पीला बांधनी या कॉटन दुपट्टा ले लें।
  • इस पर गोल्डन झुमके पहन लें।
  • माथे पर छोटी गोल पीली या हरी बिंदी लगा लें।
  • हाथ में हरी और पीली चूड़ियां पहन लें।
  • गोल्डन या बेज रंग की सैंडल कैरी कर सकती हैं।
  • काजल और न्यूड लिपस्टिक शेड लगाकर आप लुक को पूरा कर सकती हैं।

best combinations to pair with green colour (2)

Image Credit- Pinterest/Debarati Das

3. ग्रीन के साथ पिंक कलर

अगर सावन में पूजा, तीज या कोई छोटा फंक्शन है, तो ग्रीन कुर्ते के साथ पिंक कलर ट्राई कर सकती हैं। डार्क ग्रीन और बेबी प‍िंक का कॉम्‍ब‍िनेशन लोगों को खूब पसंद आता है।

ऐसे करें स्टाइल

  • पिंक दुपट्टा या पिंक प्‍लाजो पहन लें।
  • कानों में आप कुंदन या पर्ल वाली ईयररिंग्स पहन सकती हैं।
  • छोटी सी गुलाबी कलर की बिंदी लगा लें।
  • हाथ में पिंक और ग्रीन कलर की म‍िक्‍स चूड़ियां पहन लें।
  • साथ में गोल्डन जूती पहनें।
  • चाहें तो बाल खुले रखें या हल्के कर्ल कर लें।

best combinations to pair with green colour (3)

Image Credit- Pinterest/Syd Nusaiba

4. ग्रीन के साथ गोल्डन

अगर आपका ग्रीन कुर्ता सिल्क, बनारसी या एम्ब्रॉयडरी वाला है, तो उसके साथ गोल्डन कलर बहुत सुंदर लगता है। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा।

ऐसे करें स्टाइल

  • ग्रीन कुर्ते पर गोल्डन कलर का दुपट्टा ले लें और बॉटमव‍ियर भी इसी कलर में रखें।
  • कानों में गोल्डन कलर के छोटे झुमके पहन लें।
  • माथे पर गोल्डन बिंदी लगा लें।
  • हाथ में पतले गोल्डन कंगन पहन लें।
  • गोल्डन हील्स या जूती पहनें।
  • बालों में लो बन बनाकर उसमें गजरा लगा सकती हैं।

best combinations to pair with green colour (4)

Image Credit- Pinterest/Angel' s Home Appliance, Decor , Cloths

5. ग्रीन के साथ क्रीम या बेज कलर

अगर आप ऑफिस या दिन के समय कहीं जा रही हैं, तो यह कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगेगा।

ऐसे करें स्टाइल

  • क्रीम या बेज पलाजो पहन लें।
  • इस पर हल्का प्रिंटेड दुपट्टा ले लें।
  • कानों में छोटे स्टड या मोती वाले ईयररिंग्स पहन लें।
  • माथे पर छोटी हरी बिंदी लगा लें।
  • हाथ में घड़ी और एक पतला ब्रेसलेट पहन सकती हैं।
  • बेज फ्लैट्स या कोल्हापुरी चप्पल पहनें।
  • मेकअप को लाइट रखें।

best combinations to pair with green colour (5)

Image Credit- Pinterest/Bareandbeautiful

ग्रीन आउटफ‍िट के साथ मेकअप कैसा करें?

सावन में स‍िर्फ अच्‍छे आउटफ‍िट से ही आपका लुक अच्‍छा नहीं लगेगा। आपको अपने मेकअप पर भी पूरा ध्‍यान देना होगा। आप ऐसे मेकअप कर सकती हैं-

यह भी पढ़ें- सावन से पहले सीखें ये 5-स्टेप मेकअप हैक्स, पसीने में भी फ्रेश रहेगा लुक

  • हल्का बेस लगाएं।
  • काजल और मस्कारा लगाएं।
  • न्यूड, पीच या लाइट प‍िंक कलर की लिपस्टिक लगाएं।
  • थोड़ा-सा ब्लश लगा लें।
  • बस दिन में बहुत ज्यादा ग्लिटर मेकअप करने से बचें।

हेयरस्टाइल कैसा रखें?

मेकअप और आउटफ‍िट्स के साथ आप आपको हेयरस्‍टाइल भी उसी ह‍िसाब से रखना होगा। ये हेयरस्‍टाइल सावन में खूब अच्‍छे लगेंगे- 

  • सिंपल चोटी
  • लो बन
  • सॉफ्ट कर्ल्स
  • आधे खुले और आधे बंधे बाल
  • अगर मंदिर या सावन की पूजा के लिए तैयार हो रही हैं, तो बालों में मोगरा या चमेली का गजरा भी लगा सकती हैं।

तो अगर आप भी सावन में ग्रीन कलर के कुर्ते में स्‍टाइल‍िश द‍िखना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए स्‍टाइल‍िंग ट‍िप्‍स फॉलो कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest (Reemazastore/anniekofficial/shopmulmul)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।