Chikankari Short Kurti Under Budget: जींस और स्कर्ट पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये चिकनकारी शॉर्ट कुर्तियां, बजट में मिलेगा रॉयल लुक

गर्मी के मौसम में तेज धूप का सामना करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में खासकर वह लड़कियां जो रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती हैं, उनके लिए धूप में निकलना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन अगर आप गर्मी में भी काम पर जाती हैं, तो हल्का महसूस करने के लिए आप कुछ लाइटवेट चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती को शामिल कर सकती हैं।
पर्पल चिकनकरी जॉर्जेट शॉर्ट कुर्ती
अगर आप वर्किंग वुमन है और रोजाना ऑफिस जाती हैं, तो अपने लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाने के लिए आप इस तरह की पर्पल चिकनकरी जॉर्जेट शॉर्ट कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। ऐसी कुर्ती के डिजाइन अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।

ऑरेंज एम्ब्रोइडरी चिकनकारी जॉर्जेट शॉर्ट कुर्ती
अगर आपको भी शॉर्ट कुर्ती पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक कुर्ती शामिल करती हैं, तो अब आप गर्मी के मौसम में पहनने के लिए इस तरह की ऑरेंज एम्ब्रोइडरी चिकनकारी जॉर्जेट शॉर्ट कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। ऐसी कुर्ती डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर आसानी से मिल सकती है।

चंदेरी चिकनकारी शॉर्ट स्ट्रेट कुर्ती
यही नहीं अगर आप किसी खास मौके पर शॉर्ट कुर्ती पहनने का सोच रही हैं या कॉलेज और ऑफिस में होने वाले इवेंट में एथनिक वियर पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की चंदेरी चिकनकारी शॉर्ट स्ट्रेट कुर्ती परफेक्ट हो सकती है, जिसे पहनकर आप स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक पा सकती हैं।

एम्ब्रोइडरी नॉच नेक चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती
अगर आप कॉलेज में एक जैसे कपड़े पहनकर जाती हैं और अब साधारण कपड़े पहनकर बोर हो गई हैं, तो परेशान होने के बजाय आप एम्ब्रोइडरी नॉच नेक चिकनकारी शॉर्ट कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में आपको अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगी।

ग्रीन चिकनकारी कॉटन शॉर्ट कुर्ती
अगर आप अपने ऑफिस या कॉलेज में भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और गर्मी में आरामदायक ढीले वाले कपड़े पहनने का सोच रही हैं, तो अब आप ग्रीन चिकनकारी कॉटन शॉर्ट कुर्ती को शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसी कुर्ती के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में कपड़ों की दूकान पर मिल सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/HERE&NOW/NAZAQAT ETHNIC INDIA/amazon/Ada
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।