Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:35 PM IST

Sawan 2026: हरी चूड़ी के साथ पहनें ये कंगन डिजाइंस, खूबसरत लगेंगे हाथ

सावन में हरी चूड़ियां पहनना महिलाएं काफी पसंद करती हैं। इन चूड़ियों को अगर आप कंगन के साथ स्टाइल करेंगी, तो हाथों की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। इन लेटेस्ट डिजाइंस पर नजर डालिए।  
Updated:- 2026-07-25, 21:26 IST
kangan designs you can style with green churi this sawan

सावन का पावन महीना बस आने वाला है। यह महीना सिर्फ भक्ति ही नहीं, बल्कि हरियाली, खुशियों और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए सावन बहुत खास होता है। इस समय पर वे सोलह श्रंगार करके खुद को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। सावन के महीने में हरी चूड़ियां पहनने का रिवाज हमारी संस्कृति का हिस्सा है और आजकल काफी हद तक फैशन ट्रेंड भी बन चुका है। सादी कांच की हरी चूड़ियों से लेकर कुंदन और वेलवेट वर्क वाली चूड़ियों तक, मार्केट में आपको कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। इन चूड़ियों को परफेक्ट लुक देने के लिए आपको इनके साथ कंगन को स्टाइल करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे कंगन डिजाइंस दिखा रहे हैं, जो सावन में हरी चूड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगेंगे और आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे।

सावन में हरी चूड़ियों के साथ पहनने के लिए कंगन डिजाइंस

1. मल्टीकलर कंगन

यह मल्टीकलर कंगन हरी और लाल चूड़ियों के साथ काफी खूबसूरत लगते हैं। इसका एंटीक गोल्ड बेस इसे रॉयल लुक दे रहा है। इनमें एंटीक गोल्ड फिनिश के साथ फिरोजी मीनाकारी, और रूबी रेड स्टोन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। यह कुछ हद तक कुंदन स्टाइल मीनकारी वर्क से मेल खाते हैं। इस तरह के कंगन कांच की चूड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं।

HZ स्टाइल टिप

  •  इसके साथ एमरल्ड ग्रीन और बॉटल ग्रीन रंग की चूड़ियां काफी अच्छी लगेंगी।
  • आप गहरे रंग की कांच की चूड़ियों के साथ, बीच में 2-2 गोल्ड कड़े और आखिर में इन हैवी कंगनों को पहनकर सेट को पूरा कर सकती हैं।
  • इन्हें आप सावन में आने वाली हरियाली तीज पर सूट या साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

multi colour kangan designs

2- लोटस डिजाइन कंगन

गहरी हरी चूड़ियों के साथ कॉन्ट्रास्ट में ये कंगन काफी अच्छे लगेंगे। ये कंगन आपको रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देंगे। कमल को हमारी संस्कृति में शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ये कंगन सावन के मौके के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

HZ स्टाइल टिप

  •  इन कंगनों का डिजाइन खुद काफी भारी है, इसलिए इनके साथ सिंपल हरी कांच की चूड़ियां रखें।
  • बहुत ज्यादा स्टोन या भारी डिजाइन वाली चूड़ियां जोड़ने से लोटस मोटिफ का डिजाइन निखरकर नहीं आएगा।
  • ऑफ-व्हाइट या आइवरी सिल्क के साथ ये कंगन काफी जचेंगे।

4 (6)

3- पर्ल कंगन डिजाइन

पर्ल यानी मोतियों के कंगन या कोई भी ज्वेलरी कभी आउटडेटेड नहीं होती है। यह हमेशा चलन में रहती है। इन कंगनों में कुंदन, मीनाकारी और एंटीक गोल्ड फिनिश का खूबसूरत काम है। साथ ही मोर डिजाइन इसे और खूबसूरत बना रहा है। ये भी सावन में हरी चूड़ियों के साथ काफी अच्छे लगेंगे।

HZ स्टाइल टिप

  •  इस कंगन में मोतियों की कई लेयर्स हैं, इसलिए इसके साथ बहुत भारी या स्टोन-वर्क वाली चूड़ियां न पहनें।
  • सादी हरी कांच की चूड़ियां इसके साथ बहुत अच्छी लगेंगी।
  • अपने लुक को पूरा करने के लिए आप मोती के स्टड या झुमकी पहन सकती हैं। गजरा लगाकर लो बन बनाएं।

pearl kangan designs for sawan

यह भी पढ़ें- कमर पर बांधें ये 5 पतली सिल्वर वेस्टचेन, सिंपल साड़ी भी दिखेगी स्टाइलिश

4- मीनाकारी कंगन डिजाइन

मीनकारी वर्क वाले कंगन सिंपल चूड़ियों के साथ आपके हाथों को शाही लुक दे सकते हैं। इन ब्रॉड मीनाकारी फ्लोरल कंगन को आप हरी चूड़ियों के साथ पहनेंगी, तो इनका डिजाइन काफी निखरकर आएगा। ये काफी चौड़े कंगन हैं, ऐसे में इन्हें बिना चूड़ी के भी पहना जा सकता है।

HZ स्टाइल टिप

  • अगर आप इनके साथ एक फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो 8-10 एमरल्ड ग्रीन चूड़ियों के साथ एक तरफ यह ब्रॉड कड़ा और दूसरी तरफ पतला कुंदन या गोल्ड कड़ा पहन सकती हैं।
  • इससे लुक रॉयल तो रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा भारी नहीं लगेगा।
  • अगर आप मिनिमल लुक चाहती हैं, तो 4-5 हरी चूड़ियों के साथ एक मीनाकारी कड़ा पहनें।

MEENAKARI KANGAN

यह भी पढ़ें- Pendant Designs for Silver Chain: डेली वियर में चांदी की चेन के साथ पहनें ये पेंडेंट, बढ़ेगी खूबसूरत 


अगर आपको हरी चूड़ियों के साथ पहनने के लिए कंगन के ये लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हों और आप इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहती हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: Myntra/Panash, Nui, Antique Jewellery

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।