सावन से पहले सीखें ये 5-स्टेप मेकअप हैक्स, पसीने में भी फ्रेश रहेगा लुक

सावन आते ही हर तरफ हरियाली और उत्साह का माहौल नजर आने लगता है। इस खास महीने में महिलाएं अपने ट्रेडिशनल अंदाज को ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए हरे रंग के आउटफिट, ज्वेलरी और श्रृंगार को शामिल करती हैं। लेकिन उमस और बारिश के मौसम में मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप भी सावन में ग्लोइंग और स्वेट-प्रूफ मेकअप चाहती हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने लुक को पूरे दिन परफेक्ट रख सकती हैं।
स्टेप 1: क्लींजिंग और प्राइमर से करें शुरुआत
मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग और स्वेट-प्रूफ रखने का सबसे पहला स्टेप क्लींजिंग और प्राइमर होता है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आप चेहरे को अच्छी तरह वॉश करें और किसी सूखे तौलिए से पोंछ लें।
- फिर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से लाइट मॉइश्चराइजर लगाएं।
- इसके बाद सिलिकॉन बेस्ड या लॉन्ग-वेयर प्राइमर का इस्तेमाल करें।
- यह प्राइमर आपके मेकअप को लंबे समय तक चेहरे पर टिकाए रखने में मदद करेगा।
स्टेप 2: बेस मेकअप को रखें लाइट
मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग रखने का दूसरा स्टेप बेस मेकअप को लाइट और फ्लॉलेस रखना है। इससे उमस में चेहरा काला नहीं दिखेगा।
- प्राइमर के बाद आप फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- हैवी फाउंडेशन लगाने से बचें, क्योंकि उमस भरे मौसम में यह पैची दिख सकता है।
- फिर जरूरत के हिसाब से हल्का कंसीलर लगाकर ब्लेंड करें।
- ब्लेंडिंग के बाद किसी अच्छे कॉम्पैक्ट पाउडर या लूज पाउडर से पूरे मेकअप को सेट कर लें।
स्टेप 3: वॉटरप्रूफ आई मेकअप से बढ़ाएं आंखों की सुंदरता
उमस में आंखों का मेकअप बह जाता है। वॉटरप्रूफ आई मेकअप के लिए आप तीसरे स्टेप में बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
- आंखों का मेकअप करने के लिए पलकों पर आई प्राइमर लगाएं।
- फिर वॉटरप्रूफ काजल, मस्कारा और आईलाइनर का इस्तेमाल करें।
- यह आपकी आंखों को खूबसूरत और आईलैशेज को घना दिखाने में मदद करेगा।
स्टेप 4: ब्लश और लिपस्टिक
सावन में होंठों और गालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इस चौथे स्टेप को फॉलो कर सकती हैं। इन स्टेप्स की मदद से आपके गालों का मेकअप भी लॉन्ग लास्टिंग रहेगा।
- अब आप गालों पर नेचुरल लुक के लिए हल्का ब्लश लगा सकती हैं।
- उमस के मौसम में बहुत ज्यादा हैवी हाइलाइटर लगाने की जरूरत नहीं होती।
- अब अपनी पसंदीदा या आउटफिट से मैच करती हुई लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक लगा लें।
स्टेप 5: सेटिंग स्प्रे
यह लास्ट स्टेप फाइनल टच देने का है, इसमें इस्तेमाल किया गया सेटिंग स्प्रे आपके चेहरे के मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग रखेगा।
- मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे को चेहरे से थोड़ी दूरी पर रखें और माथे से लेकर डबल चिन तक अच्छी तरह स्प्रे करें।
- सावन के चिपचिपे मौसम में यह स्प्रे मेकअप को पिघलने नहीं देगा।
- यह आपके मेकअप को घंटों तक फ्रेश रखता है और चेहरे का ग्लो बनाएं रखता है।
- इन पांचों स्टेप्स की मदद से आप सावन में मेकअप कर सकती है।
स्पेशल टिप: मेकअप शुरू करने से पहले आप 2 मिनट बर्फ से पूरे चेहरे की सिकाई कर सकती हैं। इससे पोर्स टाइट हो जाते हैं और मेकअप लंबे समय तक फ्रेश टिका रहता है।
सावन में मेकअप करते समय इन गलतियों से बचें:
- जरूरत से ज्यादा कॉम्पैक्ट पाउडर चेहरे पर न लगाएं, इससे चेहरा केक-जैसा लग सकता है।
- बारिश और उमस का मौसम है, इसलिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स हमेशा वॉटरप्रूफ ही इस्तेमाल करें।
आप भी अगर सावन के महीने में अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप कर रही हैं, तो ऊपर दिए गए कुछ टिप्स को आजमा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/JANEJA/VAMA FASHIONS/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।