प्लेन और मिनिमल डिजाइन पसंद करती हैं तो साटन की ऐसी साड़ी रहेंगी आपके लिए बेस्ट

साड़ी पहनना तो हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम नए से नए डिजाइन वाली ही साड़ी खरीदना पसंद करते हैं। बात अगर लेटेस्ट वैरायटी की करें तो आजकल साटन साड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही इसे तरह तरह से स्टाइल भी किया जा रहा है।
अगर आप भी इस वेडिंग सीजन कुछ यूनीक और क्लासी ट्राई करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं साटन फैब्रिक से बनी साड़ी के कुछ यूनिक डिजाइन और बताएंगे उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप।
प्रिंटेड साटन साड़ी

प्रिंट्स तो हमेशा से ही काफी पसंद किए जाते हैं। बता दें कि आजकल शादी के फंक्शन में भी इस तरह के फ्लोरल प्रिंट्स को कैरी किया जाता है। वहीं अगर आप लंबी दिखना चाहती हैं तो इस तरह की साड़ी को चुन सकती हैं। साथ ही ऐसी साड़ी के साथ आप गले से लगे चोकर सेट को ज्वेलरी के लिए चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको करीब 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। (नेट की साड़ी के नए डिजाइन)
HZ Tip : बता दें कि ऐसी साड़ी के साथ आप ब्लाउज के लिए भी इसी तरह के प्रिंटेड फैब्रिक का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपका लुक काफी स्टाइलिश नजर आएगा। साथ ही मेकअप के लिए न्यूड लुक या केवल लिप्स को बोल्ड रखें।
इसे भी पढ़ें : जानें व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी, देखें तस्वीरें
डबल शेड साटन साड़ी

ऐसी साड़ी आपको करीब 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। बता दें कि इस तरीके की साड़ी आप शादी से पहले के किसी फंक्शन के लिए भी कैरी कर सकती हैं। साथ ही मेकअप के लिए आप ग्लॉसी लिप्स के साथ ड्युई बेस रखें।
HZ Tip : ऐसी साड़ी को स्टाइल करने के लिए आप मैचिंग बेल्ट को पहन सकती हैं। साथ ही आप ऐसी साड़ी ब्लैक कलर के टर्टल नेक क्रॉप टॉप या वूलेन टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : इस वेडिंग सीजन में पहनें नेट की ये साड़ी, दिखेंगी आकर्षक
बॉर्डर वर्क साटन साड़ी

साड़ी पर किया गया बॉर्डर वर्क ही इसे क्लासी बनाने में मदद करता है। बता दें कि इस तरह के डिजाइन में आपको मोती वर्क से लेकर गोटा-पट्टी वर्क भी देखने को मिल जाएगा। साथ ही ऐसी साड़ी आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। (लहरिया साड़ी को ऐसे करें स्टाइल)
HZ Tip : इस तरीके की साड़ी के साथ आप बड़े साइज के स्टड्स इयररिंग्स भी कैरी कर सकती हैं। इसके आलावा आप चाहे तो ब्लाउज के लिए वेलवेट फैब्रिक भी चुन सकती हैं। बालों के लिए आप स्लीक ओपन हेयर स्टाइल को चुनें।
इसी के साथ अगर आपको ये साटन साड़ी के डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही अपनी राय कमेंट बॉक्स में हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : ajio, shopethnos,kalkifashions, anayadesignerstudio,revasaree,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।