बेली फैट छिपाने के लिए स्टाइल करें ये साटन गाउन, ऐसे करें डिजाइन पसंद

बेली फैट जब ज्यादा दिखता है, तो हम अक्सर अपने लिए लूज कपड़ों को खरीदते हैं। इससे लुक अजीब लगता है। साथ ही, हम और ज्यादा मोटे नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही तरह के फैब्रिक वाले कपड़ों को खरीदें।
image

कपड़े खरीदने का शौक हम सभी को होता है। लेकिन जब बैली फैट को छिपाने की बात आती है, तो अक्सर हम सिर्फ लूज कपड़ों की तरफ ही देखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारे बैली के तीन टायर नजर नहीं आते हैं। लेकिन इसे पहनकर हम अजीब से दिखाई देते हैं। साथ ही, इससे लुक भी ज्यादा क्रिएटिव नजर नहीं आता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आउटफिट के फैब्रिक को चेंज करें और उससे बनी ड्रेस को वियर करें। आप साटन को ट्राई कर सकती हैं। साटन के गाउन बेली फैट को छिपाने में काम आ सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के गाउन को आप वियर कर सकती हैं।

ट्विस्टेड ऑफ शोल्डर गाउन

Twisted gown

आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए ट्विस्टेड ऑफ शोल्डर गाउन को वियर कर सकती हैं। इस तरह के बाउन में आपका बेली फैट भी नजर नहीं आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे कमर के पास से फ्लेयर के साथ तैयार किया जाता है। इससे कमर की चर्बी छिप जाती है। साथ ही, इससे लुक अजीब भी नहीं लगता है। आप इस तरह के गाउन को फैब्रिक लेकर टेलर से तैयार करवाएं। साथ ही, इसमें कैनकेन भी ऐड करवाएं। इससे आपका गाउन और भी अच्छा लगेगा।

स्लीवलेस साटन गाउन

Strapless gown

अगर आपको प्लीटेड डिजाइन वाले आउटफिट पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप स्लीवलेस डिजाइन वाले साटन गाउन को वियर कर सकती हैं। इस तरह के गाउन पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें ऊपर नेकलाइन पर भी प्लीटेड डिजाइन मिलता है। साथ ही, इसमें नीचे की तरफ भी अच्छा फ्लेयर्ड डिजाइन मिलता है। इससे गाउन और भी अट्रैक्टिव दिखाई देता है। इस तरह के गाउन को पहनकर आपका लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप सुंदर दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़ें: Cocktail Dresses: बर्थडे पार्टी से लेकर बैचलर पार्टी तक के लिए परफेक्ट है ये कॉकटेल ड्रेसेस, इन्हें पहनकर बिखेरे अपनी हॉटनेस का जलवा

दुपट्टे के साथ गाउन करें स्टाइल

Dupatta with gown

अगर आपका बेली फैट ज्यादा नजर आता है, तो ऐसे में आप दुपट्टे के साथ वाले गाउन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के गाउन पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसमें जो डिजाइन क्रिएट हुआ होता है, उससे गाउन और भी ज्यादा सुंदर और अलग नजर आता है। इसे आप पार्टी में भी पहनकर जा सकती हैं। साटन फैब्रिक से बने इस गाउन को आप रेडीमेड डिजाइन में ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:जरीन खान की इन स्लिट कट ड्रेसेस लुक को रीक्रिएट कर बन सकती हैं हसीना, हर लड़के की नजर रहेगी आपके ऊपर

इस बार ट्राई करें ये गाउन। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप क्रिएटिव नजर आएंगी। इसे वियर करके आपका बैली फैट भी नजर नहीं आएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra, B'Infinite,Stylum

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP