herzindagi
image

Sassy Blouse लुक में लगाएंगे तड़का, देखें ये लेटेस्ट डिजाइंस

 ब्लाउज तभी अच्छा लगता है। जब हम इसमें कुछ ट्रेंडी डिजाइन को क्रिएट करवाते हैं। Sassy Blouse के डिजाइंस आप भी डिजाइन कराकर लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।
Updated:- 2025-07-16, 09:33 IST

फैशन ट्रेंड के हिसाब से आउटफिट को स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने लुक में कुछ अलग तड़का लगाने के लिए आउटफिट के अलग डिजाइन को ट्राई करना पसंद करते हैं। ब्लाउज डिजाइन को लेकर भी अक्सर ऐसा होता है। एक ही डिजाइन के ब्लाउज पहनकर हमारा लुक बोरिंग लगता है। इसी लुक में तड़का लगाने के लिए आप सैसी डिजाइन ब्लाउज को क्रिएट करवाएं। इन्हें पहनने के बाद आप भी एक्ट्रेसेस की तरह सुंदर नजर आएंगी।

सैसी ब्लाउज का क्या होता है मतलब

सैसी ब्लाउज काफी ट्रेंडी डिजाइन हैं। एक्ट्रेसेस भी इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल करना पसंद करती हैं। इसमें अलग-अलग तरह के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। जैसे- स्लीवलेस ब्लाउज, कढ़ाई वाले ब्लाउज, डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज और पतली पट्टी डिजाइन वाले ब्लाउज। इस तरह के ब्लाउज पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसलिए इन्हें सैसी ब्लाउज कहते हैं।

कट स्लीव्स डिजाइन सैसी ब्लाउज

लुक तभी अट्रैक्टिव नजर आएगा। जब आप फोटो में नजर आने वाले कट स्लीव्स ब्लाउज को डिजाइन कराएंगे। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन साड़ी के साथ अच्छे लगेंगे। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ की नेकलाइन डीप रखी जाती है। साथ ही, इसकी स्लीव्स भी पतली रखी जाती है, ताकि ब्लाउज साड़ी के साथ सुंदर नजर आए।

Cut sleeves blouse (3)

इसे भी पढ़ें: अगर आपको बहुत पसीना आता है तो गर्मियों में इन ब्लाउज डिजाइन्स से बचें

डीप नेकलाइन सैसी ब्लाउज

आप अपनी साड़ी या लहंगे के लिए नुसरत जैसे ब्लाउज डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज को बहुत डिटेलिंग के साथ डीप नेकलाइन के साथ क्रिएट किया जाता है। इसलिए इससे नेकलाइन भी काफी अट्रैक्टिव नजर आती है। इसमें आप चाहें तो नीचे की तरफ कट का डिजाइन भी क्रिएट करा सकती हैं। इससे ब्लाउज पहनने के बाद काफी अच्छा नजर आएगा। इसे आप किसी भी लाइट फैब्रिक वाली साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

Sassy blouse

इसे भी पढ़ें: सिंपल साड़ी या लहंगा लुक बनाएं अट्रैक्टिव, साथ में पेयर करें ये Maggam work वाले ब्लाउज डिजाइन

स्ट्रेपलेस सैसी ब्लाउज डिजाइन

लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्ट्रेपलेस ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। सैसी डिजाइन ब्लाउज में आपको पतली पट्टी का डिजाइन और एम्ब्राइडरी वर्क मिलेगा। इस तरह के ब्लाउज को आप बैक से भी डीप डिजाइन में क्रिएट करा सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

Blouse look (3)

इस बार ट्राई करें ये सैसी डिजाइन ब्लाउज। इसे वियर करने के बाद आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप इन ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram, Nora Fatehi, Bhumi pednekar

FAQ
Sassy Blouse का पैटर्न क्या होता है?
इस तरह के ब्लाउज को अक्सर डीप नेकलाइन के साथ बनाया जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।