उम्र कोई भी हो साड़ी लवर महिलाओं को हर उम्र में साड़ी पहनने का क्रेज होता है। मगर उम्र के साथ-साथ पसंद बदलती जाती है। खासतौर पर 50 की उम्र में पहुंचते-पहुंचते महिलाओं की पसन्द ऐसी हो जाती है, जो उन्हें ओल्ड दिखाने लगती है। जबकि 50 की उम्र में भी साड़ी के प्रिंट, पैटर्न और फैब्रिक का सही चुनाव किया जाए तो आप अपनी उम्र से लगभग 10 वर्ष छोटी नजर आ सकती हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि यदि आप उम्र के 50वें पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं और अपनी उम्र से कम नजर आना चाहती हैं, तो आपको कैसी साड़ी का चुनाव करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: 'कॉलर ब्लाउज' के साथ साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल सीखें
ब्रॉड प्रिंट्स साड़ी
आमतौर पर उम्र के 50वें पड़ाव पर पहुंच कर महिलाएं साड़ी में महीन और बारीक प्रिंट्स की तलाश में रहती हैं। मगर महीन प्रिंट्स आपको उम्रदराज दिखते हैं, वहीं आप ब्रॉड प्रिंट्स की साड़ी पहनती हैं, तो यूथफुल नजर आती हैं। यदि आप ब्रॉड प्रिंट की साड़ी पहन रही हैं तो इन फैशन टिप्स का ध्यान रखें-
- आपको कॉटन, सिल्क और शिफॉन में ब्रॉड प्रिंट्स मिल जाएंगे। बेस्ट होगा कि आप शिफॉन फैब्रिक की साड़ी का चुनाव करें।
- इस तरह की साड़ी में खुद को यूथफुल दिखने के लिए आप स्लीवलेस या फिर नेट फैब्रिक का डिजाइनर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
- शिफॉन साड़ी के साथ हमेशा लाइट वेट की ज्वेलरी ही कैरी करें।

एंब्रॉयडरी वाली साड़ी
एंब्रॉयडरी वाली साड़ी किसी भी उम्र में पहनी जा सकती है। यदि आपकी उम्र 50 प्लस है तो आप एंब्रॉयडरी वाली साड़ी का चुनाव करते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें-
- आपको घनी एंब्रॉयडरी वाली साड़ी की जगह ब्रॉड एंब्रॉयडरी वाली साड़ी पहननी चाहिए।
- आपको अपनी ब्लाउज की नेकलाइन पर भी ध्यान देना चाहिए। पहली बात तो यह है कि अगर आप एंब्रॉयडरी वाली साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ सॉलिड कलर के फैब्रिक वाला ब्लाउज पहनें। इसके साथ ही ब्लाउज की नेकलाइन को ट्रेडिशनल की जगह ट्रेंडी बनवाएं।
- एंब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ भी मिनिमल ज्वेलरी ही कैरी करें। बेस्ट होगा कि आप मोतियों की माला साड़ी के साथ क्लब करें।

सिल्क साड़ी
अगर आप सिल्क साड़ी पहनने की शौकीन हैं, तो आप किसी भी उम्र में सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। मगर आप यदि 50 प्लस हैं तो आपको किस तरह की सिल्क साड़ी का चुनाव करना चाहिए चलिए हम आपको बताते हैं-
- आपको डार्क शेड्स की सिल्क साड़ी पहननी चाहिए। जैसे डार्क पिंक, डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन या फिर डार्क रेड कलर आपको यूथफुल लुक देगा।
- कोशिश करें कि प्लेन सिल्क फैब्रिक की साड़ी पहने। सेल्फ डिजाइनर या फिर प्रिंट वाली सिल्क साड़ी का चुनाव न करें।
- सिल्क साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। अगर आपको और भी ज्यादा यंग नजर आना है, तो आप मैचिंग बीड्स वाली ब्रॉड ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।

लहरिया साड़ी
आमतौर पर देखा गया है कि लहरिया प्रिंट की साड़ी अधिकतर कम उम्र की महिलाएं ही पहनना पसंद करती हैं। मगर लहरिया साड़ी का उम्र से कोई लेना देना नहीं है। आप किसी भी उम्र में लहरिया साड़ी पहन सकती हैं। मगर 50 की उम्र की महिलाओं को लहरिया साड़ी का चुनाव करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-
- लहरिया साड़ी में डार्क कलर्स का चुनाव करें। लाइट कलर्स की लहरिया साड़ी (पुरानी लहरिया साड़ी का इस्तेमाल) में आप ओल्ड नजर आएंगी।
- अगर आप हैवी लहरिया साड़ी पहन रही हैं, तो आपको लाइट डिजाइन वाला ब्लाउज कैरी करना चाहिए।
- आप लहरिया साड़ी के साथ कलरफुल फैशन ज्वेलरी भी पहन सकती हैं। यह पहनने में लाइटवेट होती हैं, लेकिन दिखने में हैवी लगती हैं और आपको पार्टी लुक भी देती हैं।
यह फैशन टिप्स आपको पसंद आई हों तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।