साड़ी में परफेक्ट लुक पाने के लिए पिन का सही तरह और जगह करें इस्तेमाल

साड़ी पहनने की शौकीन महिलाएं हर खास अवसर पर साड़ी पहनना चाहती हैं। मगर कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें साड़ी पहनना अच्छा तो लगता है, मगर साड़ी को ठीक से ड्रेप न कर पाने के चक्कर में वह अपनी ख्वाहिश को दिल में ही दबा कर बैठ जाती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप साड़ी को ठीक से पिन अप कर लें, तो साड़ी ड्रेपिंग से जुड़ी आधी समस्या अपने आप ही कम हो जाएगी। आमतौर पर माना गया है कि साड़ी में अधिक पिन लगाने से वह खराब हो जाती है, यह बात सच भी है मगर यदि आप बिगनर हैं, तो साड़ी ड्रेपिंग लर्निंग प्रोसेस के दौरान आपको पिन की मदद लेनी ही पड़ेगी।
अब आप यदि सही सेफ्टी पिन का चुनाव करती हैं और सही तरह से साड़ी को पिन अप करती हैं, तो आपकी साड़ी में फिटिंग भी अच्छी आएगी और साड़ी खराब भी नहीं होगी। इसके लिए आपको यह जानना जरूरी है कि साड़ी में पिन कहां-कहां लगानी चाहिए। तो चलिए जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियों में साड़ी के साथ ट्राई करें कॉटन के हाफ स्लीव्स के ये ट्रेंडी ब्लाउज
प्लेट्स में पिन कैसे लगाएं
साड़ी की फ्रंट लोअर प्लेट्स बनाना कठिन तो नहीं होता है, मगर जो महिलाएं साड़ी पहनना सीख रही हैं उनके लिए थोड़ा टेक्निकल जरूर होता है। ऐसे में सेफ्टी पिन की मदद से आपकी सारी परेशानी हल हो जाएगी। लोअर प्लेट्स बनाते वक्त आपको इन टिप्स को फॉलो करते हुए पिन का इस्तेमाल करना चाहिए-
- आप जब साड़ी को बेसिक टकइन करें तो फ्रंट पर लोअर प्लेट्स बनाने से पहले ही शुरुआत में एक पिन से दोनों साइड से साड़ी को सेंटर में लाकर पिनअप कर लें। ऐसा करने से आपको प्लेट्स बनाने में आसानी होगी।(साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल)
- साड़ी की जब प्लेट्स बन जाएं जो उन्हें एक साथ एक बराबर करें और अच्छी तरह से सेट कर लें। इसके बाद आप अंदर की तरफ से प्लेट्स में एक पिन लगा लें। ऐसा करने से आपकी प्लेट्स स्थिर रहेंगी और हिलेंगी नहीं।
- अगर आपके पास स्टाइलिश साड़ी पिन है, तो आप साड़ी की प्लेट्स बनाने के बाद ऊपर से भी एक पिन लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपकी साड़ी सुंदर भी लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें: पुरानी साड़ी से बनाई जा सकती हैं ये 4 तरह की स्टाइलिश सलवार
साड़ी के पल्लू में पिन
साड़ी का पल्लू आप साड़ी ड्रेप करने से पहले ही बना सकती हैं। इसमें भी पिन आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी। आपको साड़ी के पल्लू की प्लेट्स को पहले अच्छी तरह से सेट करना है और फिर उसमें एक पिन लगानी है। यह पिन आप वहां लगाएं जहां आप कंधे पर पल्लू रख कर पिन लगाने वाली हैं। ऐसा करने से आपको यह अंदाजा लगाना भी आसान होगा कि आपको पल्लू कितना बड़ा लेना है।
ब्लाउज की बैक में पिन
ब्लाउज की बैक में पिन कई वजह से लगाई जाती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कहां-कहां साड़ी को बैक से या ब्लाउज जोड़ते हुए पिनअप कर सकती हैं-
- यदि आप कॉटन साड़ी पहन रही हैं और आप आपका पल्लू बैक से उभरा हुआ है और आप चाहती हैं कि वह ऐस न रहे तो आप पल्लू के सेंटर पर बैक साइड से पिन लगा सकती हैं।(साड़ी में नहीं लगेगी गर्मी, अपनाएं ये टिप्स)
- ऐसा ही आप साड़ी को ब्लाउज से फिक्स करते वक्त भी कर सकती हैं। इस बात पर ध्यान दें की पिन हमेशा अंदर की तरफ से ही लगाएं ताकि वह दिखे नहीं।
- आप अगर चाहती हैं कि आपके पेट की झलक साड़ी में से न दिखे तो आप बैक से साड़ी को सेंटर से जोड़ते हुए पिन से फिक्स कर लें। ऐसा करने से साड़ी की फिटिंग भी अच्छी आती है और साड़ी में आपका बैली फैट भी नजर नहीं आता है।
उम्मीद है कि आपको ये फैशन हैक्स पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।