सान्या मल्होत्रा के बेस्ट साड़ी कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन, दें खुद को परफेक्ट पार्टी लुक

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा बहुत कम समय में ही लोगों को अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस के जरिए दीवाना बना चुकी हैं। सान्या के फैंस उनके लुक पर खासा नजर रखते हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न सान्या दोनों लुक्स में ही बहुत खूबसूरत लगती हैं। इस कारण सान्या के दोनों ही लुक्स को उनके फैंस फॉलो करना पसंद करते हैं। बता दें कि सान्या का फैशन सेंस काफी इंप्रेसिव है, खासकर उनकी फिल्म ‘मिनाक्षी सुंदरेश्वर’ में उनके साउथ ट्रेडिशनल लुक को खासा पसंद किया गया है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको सान्या मल्होत्रा के बेस्ट साड़ी लुक के बारे में बताएंगे, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप खुद को परफेक्ट स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। तो आइए जानते हैं सान्या मल्होत्रा के सबसे खास साड़ी लुक्स और इन लुक्स की डीटेल।
सान्या मल्होत्रा का ग्रीन साड़ी लुक-

एक्ट्रेस सान्या ने कुछ समय पहले ही AZA फैशन के लिए मैगजीन फोटोशूट कराया था। जिसमें सान्या ने कई तरह के एथनिक लुक्स कैरी किए थे। शूट के मेन पेज के लिए सान्या ने फोटो शूट के लिए ग्रीन कलर की साड़ी को कैरी किया था, जिसे फेमस फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना ने डिजाइन किया था। साड़ी के साथ सान्या ने फ्लोरल ब्लाउज कैरी किया था। ज्वेलरी की बात करें तो सान्या ने गले में चोकर और हाथों में बैंगल्स कैरी किए थे। सान्या ने डार्क शेड की लिपस्टिक के साथ न्यूड मेकअप से खुद को स्टाइल किया था। आप चाहें तो किसी खास मौके पर साड़ी के साथ इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
फैशन टिप्स-
- आप किसी नेट की साड़ी के साथ ये लुक परफेक्टली रीक्रिएट कर सकती हैं। वहीं अगर ब्लाउज डीप नेक का है तो आप उसके साथ हैवी नेकलेस भी पहन सकती हैं।
- सान्या की तरह आप भी आई मेकअप पर खास फोकस कर सकती हैं। लुक को पूरी तरह से क्रिएट करने के लिए आप बोल्ड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
- गोल्ड ज्वेलरी के साथ आपका ये लुक और भी ज्यादा खिलकर आएगा।
सान्या की लाइट पिंक साड़ी-

बता दें कि सान्या अपने सिंपल फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। सान्या का लाइट पिंक साड़ी वाला लुक आप अपने रेगुलर दिनों में भी कैरी कर सकती हैं। सान्या ने इस पिंक साड़ी के साथ व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है। वहीं गले में सान्या ने ब्लू कलर का चोकर और ब्लू ऑक्सिडाइज इयररिंग पहने हैं। हेयर स्टाइल की बात करें तो सान्या ने बालों में मेसी बन बनाया है, जो देखने में काफी रेगुलर और सिंपल लुक लगता है।
सिपंल साड़ी लुक के लिए फैशन टिप्स-
- आप सिंपल साड़ी लुक को क्रिएट करने के लिए ऑफ शोल्डर क्रॉप-टॉप कैरी कर सकती हैं।
- सिंपल लुक पाने के लिए आपको कॉटन या सिल्क की साड़ी पहननी चाहिए, ताकि साड़ी कैरी करने में आसानी हो।
इसे भी पढ़ें-फैशन से जुड़े ऐसे फैक्ट्स जो दिखा सकते हैं आपको स्लिम, जानें
सान्या की पर्पल कलर की साड़ी-
सान्या की पर्पल कलर की साड़ी काफी चर्चा में रही थी। बता दें कि सान्या अपने किसी करीबी की शादी में गई थीं, जिसके लिए उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी को चुना था। सान्या ने इस साड़ी के साथ डार्क पिंक कलर का ब्लाउज कैरी किया था। ज्वेलरी में उन्होंने व्हाइट और ग्रीन कलर का चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहने थे, वहीं बालों का बन बनाकर गजरे के साथ स्टाइल किया था। सान्या के इस लुक को उनके फैंस ने खासा पसंद किया था। आप चाहें तो सान्या के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं।
फैशन टिप्स-
- इस ट्रेडिशनल लुक को पाने के लिए आपको बनारसी साड़ी चुननी चाहिए। वहीं डार्क कलर की बनारसी साड़ी आपके लुक को पूरी तरह फेस्टिव लुक देगी।
- साड़ी को फ्री पल्लू के साथ कैरी करें ताकि प्लेट्स भारी ना लगें।
इसे भी पढ़ें-इन बॉलीवुड स्टार्स से सीखें विंटर्स में खुद को कैसे करें स्टाइल
सान्या का साउथ स्टारी साड़ी लुक-
फिल्म ‘मिनाक्षी सुंदरेश्वर’ में सान्या ने एक साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकेसाउथ इंडियन लुक को खासा पसंद किया गया। सान्या ने फिल्म में साउथ इंडियन न्यू ब्राइड की ड्रेस को कैरी किया था। जिसमें सान्या ने पीले और लाल रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं ज्वेलरी में उन्होंने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन गहने पहने थे।
साउथ साड़ी लुक टिप्स-
- ज्वेरी अगर ओरिजनल गोल्ड की होगी तो लुक और भी ज्यादा साउथ वाइब्स देखने को मिलेगी।
- लुक को क्रिएट करने के लिए हल्कि साड़ी का इस्तेमाल करें, ताकि उठने बैठने में तक्लिफ ना हो।
सान्या मल्होत्रा डार्क पिंक साड़ी-

इंस्टा पोस्ट की एक फोटो में सान्या डार्क पिंक कलर की प्लेन साड़ी में नजर आती हैं। बता दें कि सान्या ने इस सिंपल साड़ी के साथ ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना है, साथ ही सान्या ने ज्वेलरी के लिए ब्लैक कलर का चोकर कैरी किया है। छोटे और सिंपल स्टड्स के साथ सान्या ने अपने लुक को पूरी तरह कंप्लीट हो जाता है।
प्लेन साड़ी पहनने की टिप्स-
- प्लेन साड़ी पर आपको ऑक्सिडाइज ज्वेलरी पहननी चाहिए, ताकि लुक और भी ज्यादा ट्रेंडी लगे। साथ ही आप लुक को सिंपल रखने के लिए छोटी इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
- मेकअप के लिए आपको न्यूड लिप्सटिक और बोल्ड लाइनर लगना चाहिए।
तो ये थे एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के सबसे बेस्ट साड़ी लुक्स जिन्हें आप किसी भी ओकेजन के हिसाब से कैरी कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें साथ ही फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।