Bhai Dooj Saree Looks 2022: भाई दूज पर पहनें रफल साड़ी, देखें डिजाइन्स

Bhai Dooj Saree Looks 2022:भाई दूज बहनों के लिए खास त्यौहार होता है। इस दिन के लिए वह जमकर शॉपिंग करती हैं। त्यौहार के मौके पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हमेशा की तरह सिल्क या बनारसी नहीं आपको इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहिए। रफल साड़ी का फैशन खूब ट्रेंड कर रहा है। इसमें आपको कई डिजाइन्स भी मिल जाएंगे।
आज हम आपके लिए एकदम नए साड़ी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें पहन आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी।
प्रिंटेड रफल शरारा साड़ी ( Printed Ruffle Sharara Saree Design)
फ्रिल रफल साड़ी (Frill Ruffle Saree Design)
इसे भी पढ़ें:सिंपल साड़ी के ये डिजाइन्स आप पर लगेंगे बेहद खूबसूरत, इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन
मल्टीकलर रफल स्ट्रीप्ड साड़ी (Multi Color Ruffle Striped Saree Design)
इसे भी पढ़ें:सिल्क साड़ी पहनने की हैं शौकीन तो एक्ट्रेस रेखा से लें इंस्पिरेशन
रफल नेट साड़ी (Ruffle Net Saree Design)
इन बातों का रखें ध्यान
- भाई दूज का त्यौहार दिन में होता है। इसलिए अपने मेकअप पर खास ध्यान दें। लाइट मेकअप ही करें। इससे आपका लुक और भी अट्रैक्टिव लगेगा।
- लाइट ज्वेलरी कैरी करें। एलिगेंट लुक के लिए केवल चोकर ही काफी होगा।
- ब्लाउज डिजाइन पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आप अपने लुक को बदल पाएंगी।
- रफल साड़ी के साथ फ्लैट फुटवियर अच्छी नहीं लगती है। इससे डिजाइन सही से खिलकर नहीं आता है। साथ ही आपको चलने में भी परेशानी होगी।
- इस साड़ी के साथ आपको हील्स पहननी चाहिए।
- आप रफल साड़ी के साथ बेल्ट भी लगा सकती हैं। इससे साड़ी में मॉर्डन लुक मिलता है। मार्केट में आपको सिंपल से लेकर डिजाइनर बेल्ट मिल जाएंगी।
- चूड़ी बिल्कुल भी न पहनें। इससे आपका लुक ओवरडू लग सकता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।